भारत का ऐसा हाइवे जहां जाते ही फोन का टाइम हो जाता है अपने आप चेंज, लोग आज भी बुलाते है इसे मौत का हाईवे

हमारे देश में बहुत सारी ऐसी चीज है जो अजीबोगरीब है। जिस पर हमें विश्वास तक भी नहीं होता है। आज हम आपको कहेंगे कि आप अचानक सफर करते-करते समय से बहुत आगे जैसे की 2024, 25 या 26 में अचानक से चली जाए तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे। हो सकता है शायद नहीं इसलिए आज हम आपको एक ऐसी अजीब बात बता रहे हैं जिसको सोचने मात्र से ही आपको हैरानी होगी।
दरअसल हम बात कर रहे हैं। रांची की जहां पर रांची से जमशेदपुर जाते हुए कुछ ऐसी घटना घटती है। जब आप इस जगह पर जाएंगे तो अपने आप ही मोबाइल फोन का समय अपने आप ही आगे चल जाएगा।
रांची हाईवे पर होती है अनोखी घटना
रांची से जमशेदपुर जाने वाले इस हाइवे को लोग मौत का हाईवे भी कहते हैं क्योंकि यहां पर कई अजीब घटनाएं हो चुकी है। दरअसल, NH 33 हाईवे रांची को जमशेदपुर की तैमारा घाटी एक ऐसी जगह है। जहां पर बहुत सारे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है और बहुत लोगों की जान जा चुकी है।
क्यों बदलता है साल और समय
तैमार घाटी पर आते ही आपका फोन आपके कंट्रोल से बाहर होने लगता है। इस घाटी में पहुंचने पर आपके मोबाइल फोन का टाइम बदल जायेगा ओर तारीख और साल 2024 या 2025 हो जाएगा। यहां मोबाइल नेटवर्क की प्रॉब्लम हो जाती है। कॉल तो किया जा सकता है, लेकिन इंटरनेट बिल्कुल काम करना बंद कर देता है और मोबाइल की तारीख और समय भी बदल जाता है।