हरियाणा में टूटी-फूटी सड़क का होगा कायाकल्प, गांवों को मिलेगा नई सड़क का तोहफा HARYANA NEWS

By Sunil Beniwal

Published on:

HARYANA NEWS : हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। गोहाना-जुलाना सड़क मार्ग, जो कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा था, अब फिर से नए रूप में तैयार किया जाएगा। स्थानीय लोगों को इस खस्ताहाल सड़क से रोज़ाना परेशानी झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब इस सड़क का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा।

एक्सप्रेसवे निर्माण से सड़क हुई थी बर्बाद

गौरतलब है कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान यह सड़क मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। गड्ढों से भरी यह सड़क आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रही थी। अब सरकार ने इस सड़क को फिर से सुरक्षित और सुगम बनाने का निर्णय लिया है।

20 किलोमीटर सड़क का होगा कायाकल्प

प्रदेश सरकार ने हाल ही में गोहाना-जुलाना मार्ग के सुधार कार्य को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क निर्माण का टेंडर जारी कर दिया है।
इस परियोजना में:

  • करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण होगा।
  • ₹20 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य पूरा किया जाएगा।
  • कुछ हिस्सों में सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी ताकि ट्रैफिक फ्लो बेहतर हो सके।

गांवों को मिलेगा सीधा फायदा

इस सड़क परियोजना का सीधा लाभ छह से अधिक गांवों को मिलेगा, जिनमें प्रमुख रूप से खानपुर खुर्द, बरोदा मोड़, ठुठान, बनवासा, छपरा, रिंढाना और लिजवाना शामिल हैं। इन गांवों के लोग नियमित रूप से गोहाना और जुलाना की ओर आवागमन करते हैं।

अब सफर होगा सुरक्षित और आरामदायक

सड़क निर्माण योजना के तहत गांव की आबादी वाले हिस्सों में कंक्रीट की सड़क बनाई जाएगी, ताकि जलभराव और क्षरण से सड़क को नुकसान न पहुंचे। इससे सड़क की उम्र भी लंबी होगी और लोगों को हिचकोले खाते सफर से छुटकारा मिलेगा।