home page

कभी Airtel के विज्ञापनों में नज़र आकर खूब फ़ेमस हुई थी ये लड़की, एक गलती के चलते अब जी रही गुमनामी का शिकार

अगर आपने एअरटेल की एड देखी है, तो आपको साशा छेत्री भी याद होगी। एअरटेल की एड में काम करके साशा रातों रात स्टार बन गई थी। देश के हर सड़क, हर होर्डिंग पर उनका ही चेहरा था।
 | 
airtel marketing girl sasha chetri

अगर आपने एअरटेल की एड देखी है, तो आपको साशा छेत्री भी याद होगी। एअरटेल की एड में काम करके साशा रातों रात स्टार बन गई थी। देश के हर सड़क, हर होर्डिंग पर उनका ही चेहरा था। फिर हर घर में साशा को पहचाने  जाने लगा। पर अब न जाने साशा कहां है आजकल वो दिखाई नही दे रही है।

उन्हे आखिरी बार साउथ इंडियन एक्टर प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' में देखा गया था। इससे फास्ट कहीं नेटवर्क मिले तो लाइफटाइम मोबाइल बिल फ्री...' एअरटेल की ये एड करने के बाद उन्हें एअरटेल 4G गर्ल कहा जाने लगा।  

2015 मे एयरटेल की एड से हो गई थी फेमस 

एयरटेल 4 जी गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस  साशा छेत्री, साशा उत्तराखंड देहरादून की रहने वाली हैं। उन्होने देहरादून से ही अपनी पढ़ाई ख़त्म की। पढ़ाई पूरी करने के बाद साशा मुंबई चली गईं और वहां पर ही उन्होंने विज्ञापन की पढ़ाई की। एयरटेल एड में काम करने से पहले साशा एक एड एजेंसी में बतौर कॉपीराइटर ट्रेनी थीं।

जब उन्हे एअरटेल एड का ऑफर आया तो उन्हे विश्वास ही नहीं हुआ। उन्हे लगा कि ये कोई मजाक है। साशा ने 2015 में एयरटेल के साथ काम किया था उनका पहला विज्ञापन ही लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया कि कंपनी ने इनसे एक के बाद एक कई सारे एड्स करा डाले। दरअसल उस वक्त एयरटेल को एक ऐसे आत्मविश्वासी चेहरे की जरूरत थी, जिसमें आत्मविश्वास हो और जो पहले से फेमस न हो। इसलिए साशा पर एयरटेल ने भरोसा किया और साशा छा गई।

ये भी पढ़िए: रामायण के इन कलाकारों की लोग भगवान की तरह करते थे पूजा, अब दुनिया को कह चुके है अलविदा

बॉलीवुड मे फेम न मिलने पर किया साउथ कि ओर रुख 

साशा जिस तेजी से लोगों के बीच फैमस हो रही थी, उससे ऐसा लगा की अब उनके आगे कोई नही टिकने वाला। साशा की पापुलैरिटी की वजह से साशा ने  बॉलीवुड की तरफ रुख कर लिया। साशा पहली बार फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आईं थी। पर बॉलीवुड ने साशा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

आखिर में मजबूर होकर साशा ने साउथ की फिल्मों की तरफ रुख कर लिया। साउथ में उन्होंने कुछ फिल्मों में काम भी किया। साल 2022 में उन्हें फिल्म 'राधे श्याम' में देखा गया था। लेकिन इस फिल्म से उन्हे कुछ खास पॉपुलैरिटी नही मिली।

ये भी पढ़िए: भारत का एक ऐसा रेस्टोरेंट जिससे हर हफ्ते खाना मंगवाते है मुकेश अंबानी, जाने क्या है खासियत

काफी समय से नहीं है किया कोई पोस्ट 

इंस्टाग्राम पर साशा पहले बहुत ज्यादा एक्टिव रहा करती थीं, लेकिन पिछले काफी समय से वो सोशल मीडिया पर नही दिखी। उनके इंस्टाग्राम पेज पर उन्होने आखिरी पोस्ट 17 सितंबर साल 2022 को पोस्ट किया था। उसके बाद से उन्होंने कोई भी पोस्ट नहीं किया है। इन दिनों कहां है साशा? ये किसी को नहीं पता | पिछले बहुत समय से उनके बारे में कोई भी अपडेट नहीं मिली है। एक स्टार जो अब गुमनाम है और किसी को पता भी नही।