रामलीला में रावण ने बुलेट बाइक से मारी एंट्री, फिर किया ऐसा डांस की लोगों का हंसते हंसते दुखने लगा पेट

दशहरा पर देश भर में रामलीला का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। लोग इस समय रामायण के पात्रों का किरदार निभाते हैं। कभी-कभी रामलीला का सफल आयोजन होता है, तो कभी-कभी कुछ गड़बड़ियां होती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो देखकर लोग हंसने लगे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में एक रावण अपनी बुलेट से स्टेज पर आता है और डांस करने लगता है। इस वीडियो को देखकर लोग हंस रहे हैं।
वायरल वीडियो में रावण बुलेट से आता है। लोग उसे तालियों से स्वागत करते हैं। वीडियो में फिर रावण स्टेज पर डांस करने लगता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंसते हैं।
ट्विटर पर वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को लगभग 56 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं आप इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देख सकते हैं। एक उपयोगकर्ता ने कमेंट करते हुए कहा: "ये कैसा रावण है यार।" यह वीडियो पर एक और दर्शक ने कमेंट करते हुए कहा कि यह कलयुगी रावण है।
देखें वायरल वीडियो
भाई, ये कैसा रावण है 😂😂 Watch the end pic.twitter.com/0Oat0qDE6h
— Navniet Sekera (@navsekera) October 25, 2023