home page

आने वाले 72 घंटों में हरियाणा के इन 17 ज़िलों में बारिश और आंधी का अलर्ट हुआ जारी, सोनीपत के कुछ इलाक़ों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

आज राज्य के 17 जिलों में बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सोनीपत में सुबह गरज के साथ तेज बारिश हुई और राई क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। कई जिलों में आंधी और तेज हवा चलने की खबर है। इसके अलावा रोहतक जिले में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

 | 
rain-and-thunderstorm-alert-in-17-districts-of-haryana

आज राज्य के 17 जिलों में बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सोनीपत में सुबह गरज के साथ तेज बारिश हुई और राई क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। कई जिलों में आंधी और तेज हवा चलने की खबर है। इसके अलावा रोहतक जिले में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

मोसम रहेगा ऐसा 

बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में बुधवार सुबह मौसम बदल गया। जहां कुछ जिलों में धूप खिली है, वहीं मौसम विभाग ने 17 जिलों में संभावित बारिश, गरज के साथ छींटे और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है।

बदले मौसम का फिलहाल रात के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, यमुनानगर के दामला में बीती रात न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुरुक्षेत्र में रात का सबसे गर्म तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।