इस जगह दिवाली के साथ ही नए साल का जश्न मनाते है लोग, जाने इसके पीछे का असली कारण

दीपावली दीपों का त्यौहार है. दीपावली के लिए लोग काफी तैयारियां करते हैं. घर की सफाई करके सुंदर-सुंदर चीजों से सजाया जाता है. देश में 11 or 12 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा. दीपावली की रात चारों तरफ दीयों की रोशनी और हर्ष उल्लास होता है. यह बात तो सभी जानते हैं कि नया साल जनवरी में मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसा राज्य है जहां दीपावली के दूसरे दिन नये साल का जश्न मनाते हैं. आईए जानते हैं कौन सा है वह राज्य?
दीपावली के साथ नया वर्ष
गुजरात में दीपावली के साथ ही नए वर्ष का जश्न मनाया जाता है. यह देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहां दीपावली के दूसरे दिन नया वर्ष शुरू होता है. बता दें कि गुजरात में दीवाली मनाने का तरीका अनोखा है. यहां दीपावली का त्योहार 10 दिन तक मनाया जाता है. यह बाघ बारस के दिन से ही दीप जलाने की शुरुआत हो जाती है. दीपावली से करीब पंद्रह दिन पहले ही लोग इसकी तैयारी में जुट जाते हैं. गुजरात में दिवाली मनाने का तरीका अनोखा है.