UP रोडवेज बसों में इन लोगों से नही लिया जाएगा कोई किराया, कंडक्टर पूछे तो बस दिखाना होगा ये डॉक्युमेंट

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम राज्य (UPSRTC) 1947 से अपने निवासियों को सेवा दे रहा है। यूपी परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ छूट भी दी हैं।
यूपी परिवहन निगम (UP Transport Corporation) महिलाओं, छात्रों और अन्य विशेष वर्गों को विशेष अवसरों पर फ्री यात्रा करने की अनुमति देता है। आइए जानें कि यूपी परिवहन निगम की बसों में किराया छूट कैसे मिल सकता है।
सवा करोड़ रुपये से अधिक की दैनिक आय
बसों का संचालन करने से निगम को हर दिन सवा करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होती है। राज्य सरकार की सुविधा देने के लिए निगम ने भी यात्रा में छूट दी है।
कितनी छूट मिलती है?
यूपी परिवहन निगम (UP Transport Corporation) ने बताया कि विशिष्ट नागरिकों को निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। इन नागरिकों का किराया राज्य सरकार के कई विभागों से भुगतान किया जाता है।
दिव्यांगजनों उत्तर प्रदेश से चुने गए विधायकों और सांसदों को निशुल्क यात्रा करने की अनुमति है। इसके अलावा, एक और व्यक्ति मुफ्त में सफर कर सकता है।
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुख्यालय स्तर पर 5000 किमी और जिला स्तर पर 2500 किमी प्रति वर्ष साधारण बसों में यात्रा करने की अनुमति है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों को साधारण श्रेणी में हर साल 4000 किमी की यात्रा करने की अनुमति भी है।
सैन्य और पुलिस कर्मियों को मिलने वाली
यूपी परिवहन कॉर्पोरेशन (UP Transport Corporation) की बसों में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी वीरता पुरस्कार से सम्मानित जवान और पुलिस बल के जवानों को मुफ्त यात्रा करने की अनुमति है। उन्हें इसके लिए निगम के मुख्यालय से पास बनवाना होगा।
विद्यार्थियों और बच्चों को मिलने वाली छूट
बच्चों और छात्रों को भी निगम की बसों में मुफ्त यात्रा मिलती है। बच्चों का किराया पांच वर्ष की आयु तक पूरी तरह से मुफ्त है और पांच से बारह वर्ष की आयु तक पचास प्रतिशत की छूट मिलती है।
वहीं, विद्यार्थियों को एक महीने में छह सौ फेरों का मासिक पास मिलता है। इसके लिए विद्यार्थी को शिक्षण संस्थान से प्रमाण पत्र मिलना चाहिए और उम्र 21 वर्ष से कम होनी चाहिए। निगम की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
12 लाख लोग यात्रा करते हैं
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, निगम के पास 8939 खुद की बसें और 2376 बसें किराए पर हैं। यूपी परिवहन निगम की बसें हर दिन लगभग 12 लाख लोगों को ले जाती हैं और 33 लाख किलोमीटर चलती हैं।