home page

भारत के इन 5 भैंसों की कीमत के आगे तो लग्जरी कारें भी पड़ेगी सस्ती, इन भैंसों को मिलती है काजू बादाम वाली महंगी डाइट

आज की दुनिया में लोगों का मानना है कि घर या कार ही करोड़ों रुपये की होती है। लेकिन ऐसा नहीं है
 | 
most-expensive-bulls-5-buffaloes-in-india-whose-price-is

आज की दुनिया में लोगों का मानना है कि घर या कार ही करोड़ों रुपये की होती है। लेकिन ऐसा नहीं है, आज जानवरों की कीमत भी करोड़ों रुपये की है। जिनकी देखभाल करके पशुपालक भाई हर महीने अच्छी कमाई करते हैं। हम आज आपको करोड़ों रुपये की कीमत वाले कुछ बेहतरीन भैंसे के बारे में बताने जा रहे हैं।

अब आप सोच रहें होंगे कि भैंस इतनी कीमत की कहां होती हैं। वास्तव में, भैंसे भी करोड़ों रुपये के मूल्य पर बेचे जाते हैं। इनकी प्रदर्शनियों में बोलियां करोड़ों में हैं। इसलिए, इन भैंसों के बारे में अधिक जानने की कोशिश करते हैं।

9 करोड़ रुपये का युवराज भैंसा

यह हरियाणा का भैंसा लगभग 9 करोड़ रुपए का है। इस भैंसे की सबसे अच्छी बात यह है कि वह छह फुट लंबा और छह फुट ऊंचा है। इसके अलावा, इसका कुल वजन 1500 किलो है, जो 75 किलो के 20 लोगों का वजन है।  बता दें कि युवराज भैंसा के एक बार के सीमन को डायल्यूट करके 500 डोज तक बनाई जाती है। एक डोज 300 रुपये का है। युवराज के सीमन में पिछले चार वर्षों में लगभग डेढ़ लाख भैंस के बच्चे पैदा हो चुके हैं।

25 करोड़ रुपये का शहंशाह भैंसा

शहंशाह भैंसा दुनिया का सबसे महंगा भैंसा है। क्योंकि इसकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है इस भैंसे का सीमन एक महीने में 4 बार निकाला जाता है। एक सीमन से लगभग 800 डोज तैयार की जाती है। इसकी एक डोज सीमन 300 रुपए तक बिकती है। शहंशाह भैंसे की लंबाई 15 फीट और ऊंचाई 6 फीट है, जो इसे बाकी सभी भैंसा से अलग बनाती है। 

भीम भैंसा 24 करोड़ रुपए का

लोग भीम का 1500 किलो वजन का भैंसा देखकर दंग रह जाते हैं। क्योंकि यह छह फ़ीट ऊँचा और चौबीस फ़ीट लम्बा है। इसके रख रखाव में हर महीने हजारों-लाखों रुपए खर्च होते हैं। बता दे कि भीम भैंसा का मूल्य 24 करोड़ रुपये तक है। बाजार में इस भैंसे के सीमन 0.25 ML की कीमत सिर्फ 500 रुपए है। 

10 करोड़ रुपये का गोलू भैंसा

यह शहंशाह की औलाद है। जैसे इसके पिता की संपत्ति करोड़ों रुपये की है। वैसे ही बाजार में इसकी कीमत भी करोड़ों रुपए तक है। गोलू 10 करोड़ रुपये का है। जब हम इसके वजन की बात करते हैं, तो यह लगभग 15 क्विंटल वजन का है, और यह 6 फीट ऊंचा, 3 फीट चौड़ा और 14 फीट लंबा है। इसके सिमन से प्रति वर्ष लगभग 70 से 80 लाख रुपए की कमाई हो सकती है।

मुर्रा भैंसा की कीमत 21 करोड़ रुपए

मुर्रा भैंसा 5 फीट 9 इंच लंबा था और हर दिन 20 विभिन्न खाद्य पदार्थ खाता था। इसका वजन 500 किलो से भी ऊपर ही था, इसकी देखभाल पर हर साल एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च होता था। बता दे कि यह मुर्रा सुल्तान था। जिसका मूल्य 21 करोड़ रुपए था। आपके लिए बता दें कि इस भैंसे को दिल का दौरा पड़ने से यह मर गया था।