home page

इस यूनिवर्सिटी में सिखाएं जाएंगे भगवान कृष्ण मैनेजमेंट मंत्र, जाने कितने वर्षों का रहेगा ये कोर्स

आपको बता दे कि भारत की जानी-मानी यूनिवर्सिटी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने अभी हाल ही में एक अनोखा कोर्स जारी किया है
 | 
इस यूनिवर्सिटी में सिखाएं जाएंगे भगवान कृष्ण मैनेजमेंट मंत्र,

आपको बता दे कि भारत की जानी-मानी यूनिवर्सिटी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने अभी हाल ही में एक अनोखा कोर्स जारी किया है. यह कोर्स इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के फैसिलिटी मेंबर्स द्वारा तैयार की गई है. यह BBAऔर MBA का 5 साल का सांझा कोर्स है.

इस कोर्स की अनोखी बात यह है कि इसमें दुनिया भर के बिजनेस के साथ-साथ  सफलता के मूल मंत्र रामायण भागवत गीता और चाणक्य की नीतियों तथा भगवान कृष्ण के सफलता के मूल मंत्र भी कोर्स में शामिल किया जाएगा। साथ ही दुनिया भर के बिजनेस जगत के महान व्यक्तित्व वाले लोगों के प्रमुख निर्णय और उपलब्धियां विस्तार में बताई जाएगी.

 चलिए जानते हैं कैसे सिखाया जाएगा यह अनोखा कोर्स

 इस पूरे कोर्स को एक प्रबंधनीय तरीके से बच्चों को सिखाया जाएगा. आपको बता दे कि इस 5 साल के कोर्स में कुल 10 सेमेस्टर होंगे जिसमें प्रबंधन मैनेजमेंट से लेकर आध्यामिकता, सांसारिक लोकाचार और स्टार्टअप मैनेजमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा भी दी जाएगी.

दी जाएंगी डिग्रीयां भी

इस कोर्स को पहले साल पूरा करने पर आपको सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। वहीं 2 साल कंप्लीट करने के बाद इसमें आपको डिप्लोमा मिल जाएगा और वहीं तीसरा साल खत्म होने के बाद आपको BBA की डिग्री मिल जाएगी। पांचवा साल खत्म होने के बाद आपको MBA की डिग्री दे दी जाएगी. 

पाठ्यक्रम के प्रबंधक शेफाली नंदन का कहना है कि यह कोर्स इसीलिए इतना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें आधुनिक विश्व से लेकर हमारी परंपराएं और हमारी संस्कृति को भी शामिल किया गया है. इसमें आधुनिक विश्व में चल रही स्टार्टअप मैनेजमेंट और बिजनेस के गुणो से लेकर हमारी हमारी संस्कृति परंपराओं और हजारों साल पुराने सफलता के गुणो को भी बच्चों को सिखाया जाएगा. अब देखना यह है कि नवभारत का युवा इसमें कितनी रुचि दिखाता है.