home page

बगैर हेलमेट घर से निकला था लड़का तभी रास्ते में दिखी ट्रैफिक पुलिस, तो लड़के ने दिमाग लगाकर किया ऐसा काम की नही कटा चालान

 | 
boy driving scooty without helmet

वैसे हेलमेट होता तो लोगों की जान बचाने के लिए है, पर लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल चालान से बचने के लिए करते हैं। ट्रेफिक पोलिस से बचने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते | सामने अगर ट्रैफिक पुलिस हो बाइक वाले अपना रास्ता तक बदल लेते हैं तो कई बार कट मारकर  भी भाग जाते हैं। कुछ लोग  अपने दिमाग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते है और थोड़ा अलग तरीका अपनाते हैं। एक लड़के ने भी चालान से बचने के लिए एक जुगाड ढूंढ निकाला। जिसे लोगों के द्वारा खूब शेयर किया जा रहा हैं। 

पुलिस वालों के सामने स्कूटी घसीटते हुए निकाल गया 

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़का स्कूटी चला रहा है और उसने हेलमेट नहीं पहना था सामने उसे ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल दिखाई देते हैं। वो समझ जाता है कि अब उसका चालान कटेगा। फिर वो अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाता है, और तुरंत स्कूटी से नीचे उतर आता है और अपनी स्कूटी को पैदल ही घसीटने लगता है जैसे की स्कूटी का पेट्रोल ख़त्म हो गया हो।

ये देखकर पुलिस वाले भी उसे कुछ नहीं कह पाते। लड़का पुलिस वालो के सामने से स्कूटी घसीटते हुए निकल जाता है। कुछ दूर जाकर वो लड़का फटाक से चाबी डालकर स्कूटी स्टार्ट करता है और फर्राटे से वहां से निकल जाता है।

ये भी पढे : देसी लड़के ने जुगाड़ से बनाई 6 सीटों वाली इलेक्ट्रिक बाइक, हैरान हो गए आनंद महिंद्रा और शेयर की वीडियो

 ये वायरल वीडियो  इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर शेयर भी कर रहे है। इस वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम के जिस अकाउंट इस वीडियो को शेयर किया गया उस पर  60 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। लोग वीडियो पर कॉमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें है।

कोई लड़के के दिमाग की तारीफ कर रहा है तो कोई कह रहा है ये टेक्निक देश से बाहर नहीं निकलनी चाहिए। एक यूजर ने कॉमेंट किया कि  इस लड़के ने तो चालान कटने से बचने के लिए नया तरीका खोज निकाला है।

 

 कुल मिलाकर बात करे तो लोगों को इस लड़के की ये टेक्निक बहुत पसंद आई। आप भी ये वीडियो देख के बताइए कि आपको ये वीडियो कैसा लगा।