भारत का अनोखा रेलवे जंक्शन जहां से 7 दिशाओं में चलती है ट्रेनें, छोटी से गलती होने पर मुंबई की जगह पहुंच जाओगे चेन्नई

भारतीय रेल दुनिया का चौथा बड़ा रेल नेटवर्क है, तो जाहिर सी बात है, ज्यादातर लोग सफर करने के लिए रेलवे को ही चुनते होगें। हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करके अपनी मंजिल तक पहुंचते है। रेलवे देश हर छोटे बड़े शहर को एक दूसरे से जोड़ती है। अमीर गरीब हर इंसान कभी न कभी ट्रेन में सफर करता ही है।
रेल्वे के पास 1,02,831 किमी लंबी पटरियां हैं। जिससे रोज हजारों की संख्या में माल गाड़ियां और सवारी ट्रेनें दौड़ती हैं। कई मार्गों पर हाईस्पीड वंदेभारत और तेजस जैसी ट्रेनें चलती हैं। आज हम ऐसे रेलवे स्टेशन की बात करने वाले है, जो भारत का सबसे बढ़ा जंक्शन है, यहाँ 9 पलेटफॉर्म है, यहाँ सात दिशाओ मे ट्रेन चलती है |
सात दिशाओं से आती है, ट्रेनें
हमारी भारतीय रेलवे के विषय में देश और दुनिया के लोगों के मन में कई सारे प्रश्न उठते होंगे। रेलवे से जुड़े कई ऐसे रोचक तत्त्व जो ज्यादातर लोगों को पता ही नही है। ऐसा ही कुछ आज हम आपके साथ शेयर करने वाले है, आपको रेलवे जंक्शनों के बारे में कुछ न जानकारी तो अवश्य होगी।
इन रेलवे जंक्शनों ज्यादा से ज्यादा आपने तीन, चार, पांच या फिर छह लाइनें आकर मिलती हैं ये सुना होगा। आज हम एक ऐसे रेलवे जंक्शन के बारे में बात करेगें जिसे रेल मार्गों का संगम कहते है। इस रेलवे जंक्शन पर यहां तीन-चार पांच नहीं बल्कि सात दिशाओं से ट्रेनें आती हैं। इसलिए ये जंक्शन बहुत महत्त्वपूर्ण है।
अगर यहां छोटी सी भी कोई गलती हो जाए तो पूरे देश की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी। हो सकता है कि जाना चेन्नई चाहते थे पर पहुंच मुंबई जाएंगे। इस जंक्शन से सभी प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें जाती है पर ये कोई महानगरीय जंक्शन नहीं है। ये जंक्शन भारतीय रेल नेटवर्क का केंद्र है।
भगवान कृष्ण की नगरी
ये जंक्शन हमारे भगवान श्री कृष्ण की नगरी है। इस जंक्शन का नाम है मथुरा। भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा देश के भूगोल में रणनीतिक रूप से बहुत महत्त्वपूर्ण है। मथुरा से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सभी महानगरों के ट्रेनें गुजरती हैं। वैसे मुथरा मुख्य रूप से दिल्ली-चेन्नई मार्ग पर है, लेकिन कोटा से रास्ते यहां से मुंबई के लिए मुख्य मार्ग शुरू हो जाता है।
मथुरा से निकलने वाली सातों मार्गे इस प्रकार हैं। 1. मथुरा-नई दिल्ली लाइन, 2. मथुरा-कासगंज लाइन, 3. मथुरा-वृंदावन लाइन, 4. मथुरा-अछनेरा लाइन, 5. मथुरा-अलवर लाइन, 6. मथुरा-भरतपुर लाइन और 7. मथुरा-राजा की मंडी-आगरा कैंट लाइन।