Indian Tourist Places: भारत के 6 सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस, विदेशी पर्यटकों को भी खूब पसंद आती है ये जगहें

आप जानते हैं कि विदेशियों को भारत बहुत पसंद है। हर साल हजारों विदेशी पर्यटक भारत आते हैं, क्योंकि यहां की खूबसूरती और संस् कृति इतनी आकर्षित करती हैं। यहां अधिकांश विदेशी अध्यात्म की तलाश में आते हैं।
भारत में अधिकांश विदेशी या तो दिल्ली, आगरा, महाराष् ट्र, गोवा या उत्तराखंड के हरिद्वार ऋषिकेश में देखे जा सकते हैं। लेकिन विदेशी लोग भारत में बार-बार आना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत के छह सबसे सुंदर स्थानों के बारे में..।
गोवा
दुनिया भर के पर्यटकों ने गोवा को अपने बीच और नाइटलाइफ के कारण टॉप डेस्टिनेशन चुना है। बात विदेशियों की करें, तो गोवा बजट डेस्टिनेशन के लिहाज से उनके लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां आने वाले अधिकांश विदेशी रशियन होंगे। इन विदेशियों को बागा बीच और अंजुना बीच पर घूमते देखा जा सकता है। यहां विदेशियों को बहुत सस्ता कमप्लीट लक्जरी स् टे मिलता है। इसलिए गोवा उनके लिए एक अच्छी जगह है।
ऋषिकेश
क्या आप जानते हैं कि विदेशी लोगों को भारत काफी पसंद है। यहां की खूबसूरती और संस्कृति उन्हें इस कदर आकर्षित करती है कि हर साल हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक भारत घूमने आते हैं। ज्यादातर विदेशी यहां अध्यात्म की तलाश में आते हैं। भारत में सबसे ज्यादा विदेशी या तो आपको आगरा , दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा या फिर उत्तराखंड के हरिद्वार ऋषिकेश में देखने को मिलते हैं। पर भारत में ऐसी और भी जगह हैं, जहां विदेशी बार-बार आना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते है भारत की 6 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में....
जयपुर
आगरा आने वाला हर विदेशी पर्यटक जयपुर जरूर जाता है। यहां पर अमेरिका से खूब पर्यटक आते हैं। वैसे फ्रांस और ब्रिटेन से आने वाले पर्यटकों की भी कमी नहीं है। ये लोग अपनी ट्रिप की शुरुआत राजस्थान से करते हैं और फिर जोधपुर इनका अगला डेस्टिनेशन होता है। यहां मार्च के महीने में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक अपने फैमिली या फ्रेंड्स ग्रुप के साथ घूमने आते हैं।
जैसलमेर
जैसलमेर अमेरिकी यात्रियों के बीच काफी पॉपुलर है। और हो भी क्यों ना। आखिरकार यहां की प्रभावशाली सांस्कृतिक, विरासत, संगीत और कला से लेकर यहां का भोजन का स्वाद कभी ना भूलने वाला है। यह वह जगह है जहां आप रेगिस्तान में ऊंट की सवारी के साथ कैंपिंग कर सकते हैं। यहां आसमान में तारों को देखते हुए कोई भी व्यक्ति अपनी पूरी रात बिता सकता है।
लद्दाख
हिमाचल प्रदेश स्पीति और उत्तराखंड के अलावा, लद्दाख भारत में अमेरिकी यात्रियों के लिए घूमने के लिहाज से सबसे अच्छी जगह है। हिमालय की यह वह जगह है, जहां विदेशों से आने वाले पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के साथ सड़कों पर लांग ड्राइव कर सकते हैं। यहां पर अब विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि अब इन्हें हैनले गांव में रातभर रुकने की इजाजत दी गई है। पहले हैनले विदेशी पर्यटकों के लिए वर्जित था।
केरल
केरल केवल भारतीयों का ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों का भी फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Favorite tourist destination) है। इन लोगों के बीच यह ईस्ट ऑफ वेनिस के रूप में मशहूर है। वास्तव में केरल एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां की संस्कृति , परंपराएं, त्योहार, बोट रेस, बैकवाटर, आयुर्वेदिक रिट्रीट, हरी-भरी हरियाली दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।