Indian Railway: भारत के इन रेल्वे स्टेशन पर 20 रुपए में खा सकते है पेटभर खाना, जाने थाली में क्या क्या मिलेगा

भारतीय रेल में लोगों के लिए सफर करना बेहद आसान और आरामदायक होता है। लोग बेहद दूर-दूर से ट्रेन में यात्रा करने आते हैं जो लोग लंबी दूरी से सफर करते हैं उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन बात जब भूख की हो तो यह परेशानी नहीं झेली जाती। लोग ट्रेन में सफर करने के पीछे सस्ती और कन्फर्म टिकट का ऑप्शन पसंद करते हैं वहीं अगर ट्रेन में खाने पीने की व्यवस्था की बात की जाए तो आज हम आपको इससे जुड़ी जरूरी बात बताएंगे।
खाने पीने की सुविधा
भारतीय रेलवे की सबसे खास बात यह है कि यह अपने यात्रियों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाने का खास ख्याल रखती है। इसके अलावा अपनी यात्रियों के लिए समय-समय पर खास स्कीम भी निकाल लाती है। आज हम आपको रेलवे की एक स्कीम बताएंगे जिसके तहत यात्रियों को भरपेट खाना खाने का मौका मिल रहा है। वह भी बेहद कम दाम में तो चलिए जानते हैं इस स्कीम के बारे में।
रेल में मिलेगा सबसे सस्ता खाना
अक्सर ऐसा होता है कि भारतीय रेल में खाना महंगा मिलता है। जिस कारण से लोग घर से खाना बना कर ले जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लोग हड़बड़ी में जल्दबाजी में घर से निकलते हैं इस कारण वह घर से खाना नहीं ले जाते। लेकिन ऐसे में आप रेलवे की स्कीम का फायदा ले सकते हैं। जहां आपको केवल ₹20 में भरपेट खाना मिल जाएगा। इस स्कीम के तहत ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को दक्षिण भारत और उत्तर भारत के कुछ फेवरेट डिशेस दिए जाएंगे जिसमें बाजी और पूरी सब्जी के अलावा कई चीज होगी।