home page

Indian Railway: भारत में एक रेल को बनाने में कितना आता है खर्चा, एक ट्रेन को तैयार करने के लिए पानी की तरह पैसा बहाती है रेलवे

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारतीय रेलवे है। हर दिन करोड़ों लोग यहां से हजारों ट्रेनों से गुजरते हैं
 | 
how-much-does-a-train-cost

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारतीय रेलवे है। हर दिन करोड़ों लोग यहां से हजारों ट्रेनों से गुजरते हैं। इतना ही नहीं, भारत में परिवहन का सबसे बड़ा और आसान तरीका भी रेलवे है। लेकिन आज हम आपको रेलवे से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देंगे जिसके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा। आपके अलावा भारत में बहुत से लोग ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन आपको ट्रेन के बारे में बहुत कम जानकारी है। तो, चलो शुरू करते हैं।

भारतीय रेलवे में आपने कभी न कभी सफल जरूर किया होगा ऐसे में आपके साथ आपके दोस्त या फिर आपने कई मजेदार पाल जरुर महसूस किए होंगे। लेकिन आपके मन में अक्सर सवाल उठता होगा कि ट्रेन के लिए आम यात्री को कितना किराया देना चाहिए? वैसे तो प्रत्येक ट्रेन का अलग-अलग किराया है।

ट्रेनों में से कुछ अपनी विशिष्ट सुविधा के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि दूसरे अपने निर्धारित समय पर यात्रियों को लाने के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं, वंदे भारत ट्रेन, भारत में नई श्रेणी की ट्रेन है। जिसमें सुविधाजनक सीट और समय पर मंजिल तक पहुंचाने का काम करती है।

एक ट्रेन बनाने में होता है इतना पैसा खर्च 

आप जिस ट्रेन से जाते हैं क्या आपने कभी सोचा कि पूरी ट्रेन बनाने में कितने रुपए का खर्च आता है? अगर नहीं, तो आज हम जानेंगे। आज भारतीय रेलवे एक ट्रेन बनाने में लगभग 66 करोड़ रुपए खर्च करता है। वहीं नई जनरेशन की वंदे भारत ट्रेन बनाने के लिए लगभग 115 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हालाँकि, केवल भारतीय रेलवे का एक इंजन बनाने और एक डिब्बे को बनाने में लगभग दो करोड़ रुपए का खर्च आता है।