इस जगह मोटी तोंद वाले मर्दों को माना जाता है सबसे खूबसूरत, पेट को निकालने के लिए जमकर पीते है खून

हमारे व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना बहुत महत्वपूर्ण है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को अपनी जीवनशैली अच्छी रखनी चाहिए। खराब जीवनशैली का पालन करने से बहुत से लोग मोटे होने लगते हैं। कहते हैं कि मोटापा शरीर पर कुछ खतरनाक बीमारियां भी लाता है। जबकि मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं।
वहीं दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां तोंद निकले हुए व्यक्ति को सुपर हीरो माना जाता है। दुनिया भर में कई अजीबोगरीब जनजातियां अपनी परंपराओं को आज भी मानती हैं। ये एक जनजाति की अजीब परंपरा है। आइए इस जनजाति और उसकी इस विचित्र परंपरा को जानें।
मोटा होने के लिए करते हैं जी-तोड़ मेहनत
यह जनजाति, जो अफ्रीका के जंगलों में रहती है, बड़ी तोंद वाले मर्दों का अधिक सम्मान करती है। यह अजीब परंपरा इथियोपिया की बोदी जनजाति की है, जो अफ्रीका महाद्वीप के ओमो वैली के जंगलों में रहती है। यह जानकर हैरानी होगी कि इस जनजाति के पुरुषों ने मोटे होने और अपना वजन बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत की है। यहां पर लोग जानवरों का खून भी पीते हैं। इस जनजाति में मोटे और तोंद वाले लोग सुपरस्टार हैं।
जानवरों का खून भी पीते हैं
ओमो वैली के जगलों में रहने वाली इस जनजाति के लोगों का कहना है कि वे गाय के दूध के साथ उसका खून भी पीते हैं। गाय के खून और दूध को मिलाकर लोग पीते हैं। बताया जाता है कि खून पीने के लिए ये जानवर की हत्या नहीं करते, बल्कि शरीर के नसों को काटकर खून निकालते हैं। यहां नए साल पर कोयल नामक एक समारोह होता है। इस समारोह में कुंवारे मर्दों को गाय का दूध और खून मिलाकर पीना पड़ता है।
6 महीने पहले तैयारी शुरू
जो पुरुष इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, वे छह महीने पहले से तैयारी में लग जाते हैं. इस अवधि के दौरान वे घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं और न ही किसी महिला के साथ संबंध बना सकते हैं। इस दौरान उन्हें जानवर का खून और दूध लगातार पीते रहना होता है। एक बर्तन में दो लीटर दूध होता है जिसे सूर्योदय के वक्त पीना होता है।