इस देश में बच्चे की उम्र 11 साल होने तक पहनाते है डायपर, वजह जानकर तो आपके भी उड़ जाएंगे होश

हम सभी के घर में छोटे बच्चे होते हैं। जिन्हें बचपन से ही डायपर पहनाया जाता है। बच्चों के पैदा होने के शुरुआती साल में यह इतने समझदार नहीं होते हैं की बाथरूम जाकर टॉयलेट कर सके बच्चे ना समझ होते हैं, जो कहीं भी अपना मल मूत्र निकलते हैं। इस तरह की गंदगी से बचने के लिए पेरेंट्स उनको डायपर पहनते हैं।
लेकिन धीरे-धीरे उम्र बीतने के साथ-साथ बच्चा समझदार होता जाता है। मां-बाप उन्हें बताने लगते हैं कि अब बाथरूम जाना है। अगर हम कहीं की एक देश ऐसा भी है। जहां पर 11 साल का बच्चा भी डायपर पहन कर स्कूल जाता है, तो आप हैरान रह जाएंगे जी हां यह मामला स्विट्जरलैंड का है।
डायपर पहनकर स्कूल जाते हैं बच्चे
आपको बता दें कि जब बच्चे स्कूल जाना शुरू करते हैं तो आमतौर पर डायपर नहीं पहनते हैं, लेकिन स्विट्जरलैंड जैसे देश में कुछ उल्टा ही मामला चल रहा है। यहां बच्चे डायपर पहनकर स्कूल आ रहे हैं। स्विट्जरलैंड में बच्चे डायपर को अंडरवियर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि बच्चे डायपर पहनकर स्कूल क्यों जा रहे हैं।
बच्चे क्यों पहनते है डायपर
बात अगर चार पांच साल के छोटे बच्चे की भी हो तो समझ आता है लेकिन हैरानी तब होती है जब पता चलता है कि 11 साल का बच्चा डायपर पहन रहा है। एक स्कूल में 11 साल का बच्चा आया जो डायपर पहनकर स्कूल जाता है। उस बच्चे के माता-पिता ने उसे खुद शौचालय का उपयोग करना नहीं सिखाया था। कामकाजी माता-पिता को अपने बच्चों को डायपर पहनाना आसान लगता है। हालाँकि, यह बच्चों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।