दुनिया के इस कोने में छोटी सी गुफा में जाकर गायब हो जाती है पूरी नदी, शैतान की केतली के नाम से खौफ खाते है लोग

वैज्ञानिकों के लिए ये छोटा सा छेद आज भी रहस्य बना हुआ है. इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए वैज्ञानिकों ने उस शैतान की केतली में पिंग-पॉन्ग बॉल, कलर, डाई सब कुछ डाल के देख लिया, लेकिन कुछ पता नहीं चला | आज भी दुनिया कई सारे ऐसे रहस्य है जिनका आज तक विज्ञान और इंसान कोई भी पता नहीं लगा पाई है।
एक ऐसे ही रहस्य की आज हम बात करने वाले है, जो कि एक नदी के साथ जुड़ा हुआ है। एक ऐसी ही गुफा है जिसमें पूरी की पूरी नदी समा जाती है। लोग इस गुफा को शैतान की केतली कहते हैं। विज्ञान भी अब तक इसका रहस्य पता नही लगा पाई है। ये गुफा अमेरिका में है। इंगिश में गुफा को 'द डेविल्स केटल' कहा जाता है।
कहां जाता है इस नदी का पानी
ये नदी अमेरिका के सुपीरियर लेक के उत्तरी किनारे पर मिनासोटा के Judge C. R. Magney State Park में झरने के रूप में गिरती है। इस झरने से गिरने वाला सारा पानी एक गुफा में या कहें एक छेद में समा जाता है। स्त्रोत ब्रुल नदी का सारा पानी घुमावदार, संकरीली चट्टानों के होकर नीचे की ओर गिरता है और एक गुफा रूपी छेद में समा जाता है।
वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाये ये रहस्य
ये छोटा गुफा रूपी छेद वैज्ञानिकों के लिए आज भी रहस्य है, जिसका पता अब तक वैज्ञानिक नही लगा पाए है। नदी का पानी आख़िर जाता कहां है, इस रहस्य को जानने के लिए वैज्ञानिकों ने उस गुफा में पिंग-पॉन्ग बॉल, कलर, डाई सब कुछ डाल के देखा पर तब उन्हे कुछ भी पता नहीं चला कि पानी गया तो गया कहां।
शैतान की केतली क्यों कहते हैं इस छेद को
इस छोटे से छेद रुपी इस गुफा को लोगों ने शैतान की केतली, शैतान की कढ़ाई या फिर द डेविल्स केटल जैसे नामों से दिए है। पर सवाल ये है कि इस गुफ़ा को लोगों ने इस तरफ़ से नाम क्यों दिए हैं। दरअसल, सदियों पहले जब न विज्ञान था इतना ज्ञान था तो लोग हर अच्छी बुरी और अजीब चीज को भगवान और शैतान से जोड़ दिया करते थे।
ये एक छोटे से छेद रुपी गुफा है, जो कि नदी के सारे पानी की निगल जाती है,इसलिए लोग इसे शैतान की केतली कहते हैं जो इतना पानी पीकर भी नही भरती।