home page

आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसान ने लगाया गजब का जुगाड, जुगाड देखकर तो पशु हो जाते है नौ दो ग्यारह

हमारे देश में सबसे ज्यादा लोग कृषि आधारित व्यवस्था से अपना जीवन चलाते हैं। यहां पर बहुत से लोग किसानी करते हैं और विभिन्न प्रकार की खेती करते हैं
 | 
the-farmer-used-a-wonderful-trick-to-save-the-crop-even-the-lion-got-scared-and-ran-away

हमारे देश में सबसे ज्यादा लोग कृषि आधारित व्यवस्था से अपना जीवन चलाते हैं। यहां पर बहुत से लोग किसानी करते हैं और विभिन्न प्रकार की खेती करते हैं। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, हमारा देश जुगाड़ तकनीक में भी बहुत आगे है। इसलिए कई बड़ी समस्याएं आसानी से हल हो जाती हैं। जब बात खेती की है, तो हर किसान को आवारा पशुओं के खेत में घुस जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। किसान भी इसके लिए कई काम करते हैं।

लेकिन एक ऐसा वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक कृषक की मेहनत को दिखाया गया है। इस वीडियो में किसान के एक ऐसे जुगाड़ को दिखाया गया है जो की उसने आवारा पशुओं को खेत से भागने के लिए बनाया है।

किसान ने अजब गजब जुगाड़ बनाया

इस वीडियो में किसान ने पशु पक्षियों को खेत से दूर रखने के लिए एक जुगाड़ बनाया है। किसान ने एक पंखे को लकड़ी के सहारे बांध दिया है, जो आप देख सकते हैं। इसके पीछे आवाज के लिए धातु के एक वर्तन को सेट किया गया है।

पंखे के पीछे लगी धातु से हवा चलने से आवाज निकलती है। इसलिए किसान को खेत में पहरा देने की जरूरत नहीं रहती क्योंकि पशु पक्षी आवाज सुनते ही खेत से भाग जाते हैं। यूट्यूब शॉर्ट्स पर वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को MD Guru नामक चैनल पर शेयर किया गया है।

यहा देखे विडिओ