home page

1986 में स्मार्टफोन से भी कम कीमत में आता था नया Royal Enfield Bullet 350, बिल देखकर तो लोगों को नही हो रहा आंखो पर यकीन

भारत में सबसे लोकप्रिय बाइकों में से एक है रॉयल एनफील्ड बुलेट 350। यह कई सालों से ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है
 | 
royal-enfield-price-in-1986-in-the-year-1986-the-price-of

भारत में सबसे लोकप्रिय बाइकों में से एक है रॉयल एनफील्ड बुलेट 350। यह कई सालों से ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है। इस बाइक में कंपनी ने पिछले कुछ सालों में कुछ बदलाव भी किए हैं, लेकिन इसका मूल डिजाइन वही है। समय के साथ बाइक की लागत भी बढ़ी है। फिलहाल, आप इस बाइक को करीब 1.8 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।

लेकिन 1986 में इस बाइक का मूल्य क्या था? 

दरअसल, 1986 में खरीदी गई एक रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई इस बिल में बाइक की कीमत देखकर हैरान है। इस बिल में बाइक का मूल्य सिर्फ 18,700 रुपये था। यह बिल 1986 का है, यानी लगभग 36 साल पुराना। झारखंड की संदीप ऑटो कंपनी ने रॉयल एनफील्ड Bullet 350 Standard मॉडल का वायरल बिल जारी किया।

1986 Bullet 350 बिल की वायरल तस्वीर 

जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि 1986 में रॉयल एनफील्ड बुलेट को सिर्फ एनफील्ड बुलेट कहा गया था। भारतीय सेना उस समय भी इसे सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त करने के लिए उपयोग करती थी। Royal Enfield Bullet कंपनी का सबसे पुराना बाइक है। समाचारों के अनुसार, कंपनी जल्द ही 650cc इंजन वाली एक नई बुलेट भारत में पेश करने वाली है। अब तक, रॉयल एनफील्ड बुलेट में सिर्फ 350cc और 500cc इंजन थे।