वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे है तो Bangalore के नज़दीक ये हिल स्टेशन है बेस्ट, शोले फ़िल्म की हुई थी शूटिंग

Hill Station Near By Bangalore: शोले मूवी का नाम तो आपने जरुर सुना होगा और शायद देखी भी हो, ये पूरी मूवी एक ही स्थान के आस पास शूट की गई थी। मूवी में कई सारी पहाड़िया दिखाई गई है, से सारे की सीन एक एक हिल स्टेशन है, जो कि बेंगलुरु से 60 किमी दूर है। इस हिल्स स्टेशन का नाम रामनगर है।
रामनगर लोगों के बीच काफी फेमस है। अगर बेंगलूर के आस पास या बेंगलूर के रहने वाले किसी पिकनिक या घूमने का मन बनाते है तो राम नगर को जरूर कंसीडर करते है। ये पहाड़ी है भी बहुत ही खुबसूरत तो चलिए आज हिल्स स्टेशन के बारे में और जानते है। बंगलौर शहर के शोर गुल से दूर इस हिल्स स्टेशन को लोग चन्नापटना "खिलौने के शहर" भी कहते है।
ऐसा इसलिए क्योंकि ये शहर क्रिएटिव और लकड़ी के खिलौनों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ये खिलौने बहुत ही सुंदर होते है, इन्हे बहुत ही इन सुंदर तरीके से तैयार किया जाता हैं। रामनगर के इन खिलौनों को व्हाइट हाउस में भी जगह मिली है।
रामनगर में रात में ट्रेकिंग
रात में ट्रेकिंग कर आप यह की नाइटलाइफ का आनंद ले सकते हैं। रॉक क्लाइम्बिंग के लिए भी ये जगह बहत फेमस है। ये जगह बेंगलुरु से कुछ घंटे की दूरी पर स्तिथ है। रात में ट्रेकिंग करते समय आप आप सूर्यास्त का भी मजा ले सकते हैं। ट्रेकिंग के लिए आप रामगिरि जा सकते है, जहां ब्लॉकबस्टर मूवी शोले की शूटिंग हुई थी या एसआरएस हिल्स जो रैपलिंग और रॉक क्लाइम्बिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
रामदेवरा बेट्टा हिल जगह - Ramadevara Betta Hill
घूमने के लिए आप रामनगर में रामदेवरा बेट्टा हिल भी जा है, जो बेंगलुरु के जंगलों से दूर पहाड़ी जमीन से 3,000 फीट ऊपर स्तिथ है। यहां आप प्रकृति के सुंदर नजारे देख सकते है। "शोले" के कुछ सीन यहां शूट किए गए थे। दिन और रात दोनों का नजारा दिखने लायक होता है। अगर कभी हैं घूमने प्लान बनाए तो यहां आने के बारे में एक बार जरूर सोचे।
शोले शूटिंग हिल टॉप
शोले शूटिंग हिल टॉप बेंगलुरु से 50 किमी दूर स्थित, एक ऑफबीट गांव हुआ करता था, जिसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते थे। शोले की शूटिंग के बाद से लोग इस जगह के बारे में जानने लगे है और यहां घूमने आने लगे। मूवी की शूटिंग के समय, यहां कई कलाकार आते थे। यहां पर फिल्म या एड की शूटिंग भी की जाती है। यहां रॉक क्लाइम्बिंग भी होती है।
आप कैसे पहुँच सकते है, रामनगर: बेंगलूर से रामनगर 60 किमी दक्षिण पश्चिम में है, यहां जाने के लिए आप नीचे दिए गए कोई भी विकल्प को चुन सकते हैं।
हवाई जहाज द्वारा: सबसे पास यहां बेंगलुरु हवाईअड्डा है। हवाई अड्डे से यहां पहुंचने में दो घंटे लगते है, ये हवाई अड्डे से 90 किमी दूर है
सड़क मार्ग से: सड़क मार्ग से बेंगलूर से ये केवल 50 किमी दूर है। सरकारी और प्राइवेट कोई भी बस लेकर आप यहां पहुंच सकते है। टैक्सी और कार से भी आप यहां पहुंच सकते है। ये स्थान बेंगलुरु-मैसूर राजमार्ग, NH 275 पर स्थित है।
रेल द्वारा: बेंगलुरु और मैसूर से रामनगर के लिए कई ट्रेनें चलती है। रेलवे स्टेशन से सिटी सेंटर के लिए ऑटो और टैक्सी से आप यहां पहुंच सकते हैं।