जमीन के अंदर दबे सोने को कैसे निकालते है, उसके बाद गहना बनाने के लिए डाली जाती है ये चीजें

सोना एक कीमती धातु होता है जिसे हर महिला पहनना पसंद करती है। सोना हर समय पहना जाता है किसी शादी या पार्टी या फंक्शन में जाने पर महिलाएं सोने के गहने पहन कर तैयार होना पसंद करती हैं। इसका मतलब साफ है कि किसी भी मौसम में सोना सुरक्षित रहता है। लेकिन अब तक धरती से 2 लाख तान के सोने का खनन हो चुका है आपको बता दे कि जो सोना शुद्ध होता है।
वह चमकदार, हल्का लाल पीला, ठोस नरम धातु का होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना कहां पाया जाता है। अगर नहीं तो जान लीजिए यह चट्टानों और बहता पानी से इकट्ठी हुई मिट्टी में पाया जाता है। सोना धरती से निकलता है और इसका आभूषण बनाया जाता है।
धरती की गर्भ से निकलता है सोना
सोने की चमक देखकर आप जानते होंगे कि सोना शुद्ध रूप से पाया जाता है। जिसमें से सिल्वर कॉपर जिंक और लेट भी निकाला जा सकता है। इसके अलावा समुद्र के पानी से भी सोना निकलता है। लेकिन लाभ की दृष्टि से देखा जाए तो यह पर्याप्त नहीं होता है। सोना डिपॉजिट के प्रकार पर निर्भर करता है जिसमें मीनिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यदि धरती से मीनिंग तकनीक से सोना पाया जाता है तो रिफाइंड करने के लिए चार प्रक्रियाएं होती हैं।
आभूषण और सोने की शुद्धता
आप जब भी ज्वेलरी शॉप पर जाते होंगे तो अपने कैरेट तो सुना ही होगा कैरेट का मतलब होता है, कि सोने की शुद्धता कितनी है। खासकर लोग 24 कैरेट का सोना खरीदना ही पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि 24 कैरेट का क्या मतलब होता है इसका मतलब होता है की 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना जो चमकीले पीले रंग का होता है और मुलायम भी होता है।
इस तरह के सोने को ईट, प्लेट, सिक्के और बिस्कुट इत्यादि से बनाया जाता है। इसके अलावा अपने 22 कैरेट का सोना भी सुना होगा जो की 91.6 प्रतिशत शुद्धता से मिलता है। वही 18 क्रेडिट का सोना 75% की शुद्धता से मिलता है। इसके बाद 14 कैरेट का सोना 58.33 प्रतिशत की शुद्धता से मिलता है।