home page

एक लीटर तेल में कितने किलोमीटर चलता है हवाई जहाज, जाने एरोप्लेन कितना देता है माइलेज

हम एक कार या बाइक खरीदते समय उसके माइलेज के बारे में भी जानते हैं
 | 
how-much-does-an-airplane-go-in-one-litre-know-about-aeroplane-milage

हम एक कार या बाइक खरीदते समय उसके माइलेज के बारे में भी जानते हैं। यानी एक लीटर डीजल या पेट्रोल में गाड़ी कितने किलोमीटर चल सकती है? यात्रा में आने वाला खर्चा गाड़ी में लगने वाले ईंधन पर मुख्य रूप से निर्भर करता है। यही कारण है कि ईंधन की लागत बढ़ने पर किराया भी बढ़ जाता है।

यह तो सड़क पर चलने वाली गाड़ियों की बात थी, लेकिन हवाई जहाज भी यातायात का साधन है, इसे भी ईंधन की जरूरत होती है। बाकी के वाहनों की तरह ही हवाई जहाज में भी उसका इंजन होता है, जिसकी खुराक ईंधन है। पेट्रोल और डीजल से यह ईंधन अलग है। यही कारण है कि यह जानना दिलचस्प होगा कि ये विशालकाय विमान एक लीटर में कितनी दूरी चलते हैं। आइए देखें प्लेन का माइलेज।

बोइंग 747 का ईंधन कितना खर्च करता है?

ईंधन की खपत का पता लगाने के लिए हम सबसे बड़ा माने जाने वाला बोइंग 747 विमान पर चर्चा करेंगे। इस विमान में लगभग 500 यात्री सफर कर सकते हैं, जिसकी औसत स्पीड 900 किलोमीटर प्रति घंटे है। रिपोर्टों के अनुसार बोइंग विमान प्रति सेकंड लगभग चार लीटर ईंधन खपत करता है। यह 240 लीटर ईंधन प्रति मिनट खर्च करता है। ऐसे विमान एक लीटर ईंधन में करीब 0.8 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं।

इतना ईंधन प्रति घंटे खर्च होता है

एक बोइंग 747 विमान लगभग 12 लीटर फ्यूल प्रति किलोमीटर खपत करता है। बोइंग से जुड़ी एक वेबसाइट के अनुसार बोइंग 747 विमान लगभग 4 लीटर या 1 गैलन ईंधन प्रति सेकेंड खर्च करता है। इस विमान में लगभग 12 लीटर प्रति किलोमीटर या 5 गैलन प्रति मील ईंधन खर्च होता है। वहीं एयरबस A32 विमान 0.683 लीटर ईंधन प्रति सेकंड खपत करता है। प्रति घंटे एक बोइंग विमान 14,400 लीटर इंधन खपत करता है।

बोइंग 747 विमान टोक्यो से न्यूयॉर्क के बीच लगभग 13 घंटे की उड़ान में लगभग 187,200 लीटर ईंधन खपत करता है। इस प्लेन में 568 यात्रियों की क्षमता है। बोइंग 747 एक बड़ा व्यावसायिक और कार्गो परिवहन विमान है। यह आसमान की रानी या जंबो जेट भी कहलाता है। विमान टर्बाइन ईंधन (ATF) हवाई जहाज का ईंधन है।