home page

सांस लेने में हुई प्रोब्लम तो हॉस्पिटल में हुई एडमिट, जब डॉक्टरों ने चेक किया तो निकालना पड़ा शरीर का ये खास अंग

अक्सर ऐसा होता है कि हम बड़ी-बड़ी बीमारियों को भी छोटा समझकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन बाद में यह बीमारियां धीरे-धीरे खतरनाक बनने लग जाती हैं।
 | 
सांस लेने में हुई प्रोब्लम तो हॉस्पिटल में हुई एडमिट

अक्सर ऐसा होता है कि हम बड़ी-बड़ी बीमारियों को भी छोटा समझकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन बाद में यह बीमारियां धीरे-धीरे खतरनाक बनने लग जाती हैं। छोटे से लक्षण से शुरू होकर यह बीमारी बड़ी बन जाती है जिस पर ध्यान देना हम जरूरी नहीं समझते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे हमें नुकसान होने लगता है। आज हम आपको एक लड़की के बारे में बताएंगे जिसकी उम्र 23 साल की है उसका नाम कैटलिन एलशॉप है। लड़की को खाना खाते समय अजीब सा महसूस होने लगा जिस दौरान उसकी सांस लेने में तकलीफ होने लगी जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर ने इस वायरस फ्लू समझ लिया।

खाना खाते समय सज गई जीभ

लड़की का कहना है कि खाना खाते वक्त उसे ऐसा लगा जैसे उसने गलती से अपनी जीभ काट ली हो। उनकी जीभ भी सूज गई थी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। उन्हें ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही थी और बात करना भी मुश्किल हो रहा था। वह एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची क्योंकि उन्हें लगा कि वह बच नहीं पाएंगी। डॉक्टरों ने देखने के बाद इसे एलर्जिक रिएक्शन माना और दवाइयां दीं। हालांकि, इसके बाद हालात और भी खराब हो गए।

काट दी गई लड़की की जीभ

कैटरीना ने आगे बताते हुए कहा कि धीरे-धीरे उनका शरीर नीला पड़ने लग गया और जब डॉक्टर ने मुंह के अंदर देखा तो अकल दाढ़ में इंफेक्शन हो गया था जो धीरे-धीरे सेप्सिस बन चुका था। जिसकी वजह से उनके ऑर्गन फैलियर तक की नौबत सामने आ चुकी थी। इसके बाद लड़की को कोमा में डालकर डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद जैसे ही लड़की उठी उसके जीव का एक बड़ा हिस्सा काट दिया गया था ऐसे में लड़की की जान तो बच गई। लेकिन वह ठीक तरीके से बोल नहीं सकती है और अब कैटरिंग सेप्सिस को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है।