Haryana Weather Update : हरियाणा के इन इलाकों मे अगले 24 घंटों में होगी जोरदार बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा का मौसम फिर से बदल गया है। साथ ही मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। हाल ही में कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है, जिससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है लेकिन धान के काश्तकारों के लिए समस्याएं बढ़ती दिखाई देती हैं।
बरसात से सूखी फसल भीगने का खतरा बढ़ा है। 1509 किस्म के धान की राज्य की मंडियों में आवक के बाद अब पीआर धान भी आना शुरू हो गया है। साथ ही हरियाणा के दक्षिण, दक्षिण पूर्व और उत्तरी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत के जिले शामिल हैं। इन जिलों में जल्द ही बारिश हो सकती है।
16 से 18 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी
मौसम विभाग ने कहा कि 19 सितंबर तक राज्य में मौसम बदलेगा। 16 से 18 सितंबर के दौरान उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में बीच-बीच में गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद ही राज्य का तापमान कुछ गिर सकता है। साथ ही लोगों को भी जल्द ही उमस से राहत मिल सकती है।