home page

Today Haryana Weather: अगले 5 घंटो में हरियाणा के इन हिस्सों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी, हरियाणा के इन जिलों में आज बरस सकते है बादल

हरियाणा में मानसून एक बार फिर चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम है। आज भी मौसम विभाग ने कहा कि कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। 
 | 
अगले 5 घंटो में हरियाणा के इन हिस्सों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी

Today Haryana Weather: हरियाणा में मानसून एक बार फिर चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम है। आज भी मौसम विभाग ने कहा कि कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। उत्तरी हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल में आज फिर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान हवाएं भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। पिछले दो से तीन दिनों से मौसम में आए बदलावों की वजह से तापमान भी थोड़ा गिर गया है।

22 सितंबर से फिर बारिश होने का अनुमान है

मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश के बाद 19 से 21 सितंबर तक बारिश पर फिर ब्रेक लगेगा। 22 सितंबर से फिर बारिश होने की उम्मीद है। वहीं अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश से किसानों की समस्या बढ़ गई है। मंडियों में किसानों की धान और कपास की फसलें पहुंचने लगी हैं। ऐसे में लोग इन फसलों के खराब होने की चिंता करने लगे हैं।

मानसून सीज़न में 1% कम बारिश

सितंबर का पहला हफ्ता हरियाणा में सूखा है। 1 से 7 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का स्तर काफी गिर गया। साथ ही क्षेत्र का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। साथ ही अधिकतम तापमान को सामान्य मान दिया गया है। 

ये महीना अभी भी कई जिलों में सूखा है 

हरियाणा के दादरी, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा और फतेहाबाद में अभी तक कोई बारिश नहीं हुई है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश अभी भी सामान्य है। फरीदाबाद में अबतक 83 एमएम बारिश हुई है। लेकिन 29.2 एमएम यहाँ सामान्य बारिश है। पिछले सात दिनों में यहां कुल बारिश का 184 प्रतिशत हुआ है। गुरुग्राम में भी 24 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।