Haryana-Punjab Weather: हरियाणा और पंजाब के लोगों के छक्के छुड़ाने को तैयार है भयंकर गर्मी, 40 से पार पहुंचा तापमान तो मौसम विभाग ने जारी की ताज़ा भविष्यवाणी

हरियाणा और पंजाब में बारिश का मौसम खत्म हो रहा है और गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को हरियाणा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पंजाब में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो 14 मई तक रहेगा। हालांकि, यह अनिश्चित है कि विक्षोभ कितना गंभीर होगा।
लू को लेकर अलर्ट जारी
पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पतालों को हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मई और जून में लू चलने की संभावना अधिक होती है। सोमवार को लुधियाना में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों में तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
रात में हरियाणा के हिसार में तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और जालंधर में 143 एक्यूआई के साथ 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके उलट उत्तराखंड और हिमाचल के कई जिलों में बर्फबारी हुई।
ये भी पढ़िए: अब ग्वालियर से आगरा का सफर होगा केवल 90 मिनट में पूरा, बहुत जल्द बिना रुकावट के 6 लेन हाइवे पर दौड़ेगी गाडियां
हरियाणा-पंजाब में आज का तापमान क्या है?
- हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आज तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस है।
- अमृतसर में आज 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
- पटियाला में आज 19.6 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
- लुधियाना में आज 35 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
- अंबाला में आज 22 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
- हिसार में आज 20.4 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
- करनाल में आज 28.4 डिग्री सेल्सियस तापमान है.