Haryana ka Mosam: अगले कुछ घंटों में हरियाणा के इन 22 शहरों में तेज बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Haryana ka Mosam: हरियाणा में बारिशको लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इंद्री, राडौर, कैथल, निलोखेरि, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ और पंचकूला में से 14 शहर में चेतावनी दी गई है। साथ ही घरौंडा, करनाल, असंध, नरवाना, थानेसर, गुहला, कालका और घरौंडा में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
7 दिनों में 43% कम बारिश
सितंबर तक हरियाणा में मानसून नहीं आया है। सप्ताह भर में औसत बारिश से 43% कम हुई है। सात दिनों में सूबे में औसत बारिश 23.6 मिमी की तुलना में 13.5 मिमी बारिश हुई है। 1 जून से 14 सितंबर तक सूबे में 392.3 एमएम बारिश हुई, जो राज्य की औसत बारिश 405.6 एमएम से 3% कम है।
21 जिलों में सूखे जैसे परिस्थितियां
हरियाणा के 21 जिलों में बारिश नहीं होने के कारण सूखे की स्थिति बनी हुई है। ज्यादातर जगहों में बारिश नहीं हुई, लेकिन भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और सिरसा में हालात खराब हैं। फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्थिति सामान्य है।
फरीदाबाद में 83 एमएम सामान्य बारिश हुई, जबकि 29.2 एमएम रिकॉर्ड की गई। यहां पिछले सात दिनों में 184% बारिश हुई है। साथ ही गुरुग्राम में सामान्य से 24% अधिक बारिश हुई है।