हरियाणा खबर: हरियाणा में सरकारी धान खरीद की अंतिम तारिख आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक चलेगी धान की सरकारी खरीद

हरियाणा सरकार ने अभी तक धान नहीं बेंच पाने वाले किसानों को राहत दी है। सरकार ने धान खरीदने की अवधि बढ़ा दी है। 25 नवंबर तक सरकार अब धान खरीदेगी। किसानों ने सरकार से परमल धान की खरीद बढ़ाने की लगातार मांग की। गौरतलब है कि धान की खरीद 15 नवंबर को बंद कर दी गई थी।
यही नहीं इस बार फतेहाबाद में बाढ़ के कारण किसानों ने बहुत देर से धान बोया था। इस दौरान घान की फसल लेट तैयार हो गई। इससे सरकार ने सरकारी धान खरीद की समाप्ति तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। फतेहाबाद डीसी ने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में जल्द से जल्द धान लेकर पहुंचे। दोबारा खरीद की तिथि इसके बाद नहीं बढ़ाई जाएगी।
हरियाणा सरकार ने सरकारी धान खरीद की तिथि 25 नवंबर तक बढ़ा दी है। इसके बारे में सभी जिला उपायुक्तों को पत्र भी भेजा गया है। 15 नवंबर से पहले सरकार ने धान खरीदना बंद कर दिया था, जिसके बाद किसानों ने इसका लगातार विरोध किया था।
फतेहाबाद के डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि 25 नवंबर तक सरकारी धान खरीद का आदेश जारी किया गया है. वह किसानों से अपील करते हैं कि वे अपनी धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचें, अगर तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।