Haryana Free Ration: हरियाणा में मोटे अनाज को बांटने का हुआ तेजी से शुरू, गरीब परिवारों की दिवाली पर रहेगी मौज

Haryana Free Ration: यदि आप भी राशन कार्ड धारक हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बहुत खास होगी। जैसा कि आप जानते हैं नवंबर की शुरुआत हो चुकी है। BPL परिवारों को अब सरकारी राशन डिपो में मुफ्त बाजरा मिलना भी शुरू हो गया है।
साथ ही खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने डिपो होल्डर को आवश्यक दिशा-निर्देश भी भेजे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, विभाग अंत्योदय अन्न योजना के योग्य परिवारों को 35 किलोग्राम अनाज प्रदान करता है।
राशन कार्ड धारकों को महत्वपूर्ण जानकारी
BPL परिवार के हर सदस्य को 5 किलो अनाज भी मिलता है। इसके अलावा, 1 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को भी तेल दिया जाता था. लेकिन अब राशन डिपो प्रत्येक श्रेणी के परिवार को 2 लीटर सरसों का तेल 40 रुपये में दे रहा है। राशन कार्ड धारकों को 1 किग्रा चीनी के लिए सिर्फ साढ़े 13 रुपए खर्च होंगे।
मोटे अनाज का वितरण हर महीने
नवंबर महीने में उपभोक्ताओं को 15 लाख 59 हजार 361 किलोग्राम बाजरा देना है। अंतोदय अन्न योजना के योग्य परिवारों को अब 35 किलोग्राम अनाज में 17 किलोग्राम बाजार और 18 किलोग्राम गेहूं मिलने वाला है। इसी तरह, BPL परिवार के हर एक सदस्य को सरकार की ओर से पांच किलो अनाज मिलता है। नवंबर में उन्हें ढाई किलो गेहूं और ढाई किलो बाजरा मिलेगा।नवंबर महीने में विभाग जिले में लगभग 1,49,197 परिवारों को मोटा अनाज देगा।