home page

हरियाणा के रोहतक जिले को खट्टर सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, सीएम खट्टर ने जनता के नाम की बड़ी योजना

रोहतक शहरवासियों को दिपावली के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संत नामदेव जी द्विमार्गीय रेलवे ऊपरगामी पुल समपार संख्या-60, जिसे कच्चा बेरी रोड़ भी कहा जाता है, का उद्घाटन किया। 
 | 
हरियाणा के रोहतक जिले को खट्टर सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

रोहतक शहरवासियों को दिपावली के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संत नामदेव जी द्विमार्गीय रेलवे ऊपरगामी पुल समपार संख्या-60, जिसे कच्चा बेरी रोड़ भी कहा जाता है, का उद्घाटन किया। 

47 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नव निर्मित इस द्विमार्गीय रेलवे ऊपरगामी पुल की लम्बाई 1150 मीटर है और चाड़ाई 7 मीटर है।

मुख्यमंत्री ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की है। इस सड़क पर जाम से अब शहरवासियों को छुटकारा मिल गया है। 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। 

ताकि इस सड़क से गुजरने वाले हर व्यक्ति को उनकी शिक्षाओं और संदेश से प्रेरणा मिलती रहे, इस नवनिर्मित रेलवे ऊपरगामी पुल का नाम महान संत नामदेव जी महाराज पर रखा गया है। संत नामदेव जी ने गीता, रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों का मराठी में अनुवाद करके ज्ञान का प्रसार किया।

प्रदेश में 62 रेलवे ऊपरगामी पुल बनाए गए हैं और ढांचागत सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 62 रेलवे ऊपरगामी पुलों के निर्माण पर वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 1151 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 50 ROB पर काम जारी है। 


राज्य में सड़कों का जाल है। 20 नए राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा की गई है, 8 पूर्ण हो चुके हैं और 12 शेष हैं। 

70 हजार करोड़ रुपये का रैपिड रेल प्रोजेक्ट पहले चरण में दिल्ली से पानीपत मार्ग पर सुविधा देगा।