home page

पाकिस्तान के साथ मैच से पहले भारतीय फैंस के लिए आई गुड न्यूज, एकबार फिर वापस टीम में लौटा ये ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप से वापस आ गए
 | 
jasprit-bumrah-join-team-india-ahead-of-clash-with-pakistan-asia-cup-2023

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप से वापस आ गए। पहले चर्चा हुई कि वह एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। लेकिन बुमराह की पत्नी संजना गणेशन मां बनी थी। इसलिए वह भारत लौटे थे। नेपाल के खिलाफ भी बुमराह नहीं खेला था। टीम इंडिया को 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से पहले खुशखबरी मिल गई है।

टीम इंडिया का बुमराह

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं। 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2023 के सुपर 4 में भिड़ेंगे। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। शुक्रवार शाम को बुमराह आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम के साथ अभ्यास करेंगे। हालांकि बारिश की वजह से भारत का मैदान पर अभ्यास करना मुश्किल दिख रहा है। भारतीय टीम को इंडोर में अभ्यास करना पड़ सकता है। टीम ने गुरुवार को भी इंडोर में ही अभ्यास किया।

सुपर 4 पर बारिश का खतरा

अब एशिया कप के बाकी सभी खेल कोलंबो में होंगे। इनमें से हर एक पर बारिश का साया है। रविवार को बारिश की संभावना 90% से अधिक है। शनिवार को बांग्लादेश और श्रीलंका खेलेंगे। उस मैच में 85 प्रतिशत बारिश होगी। शहर में पूरे सितंबर में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसलिए प्रशंसक भी निराश हैं। पाकिस्तान के बाद भारत 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेंगे। 17 सितंबर को कोलंबो में ही 2023 एशिया कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।