Gold Price Today: आज फिर सोने चांदी के भाव में आई तेजी, जाने 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह जरूरी खबर है। आज मध्य प्रदेश में सोने की कीमतें बढ़ी हैं। चांदी का मूल्य भी बढ़ा है। अगर आप भी आज सोना खरीदने वाले हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। Bankbazar.com की रिपोर्ट के अनुसार, आज शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने की कीमतें बढ़ी हैं। 22 और 24 कैरेट सोने की आज भोपाल में कीमत जानें।
सोने का भाव बढ़ा
आज मध्य प्रदेश में सोने की कीमतें बढ़ी हैं। 24 कैरेट सोना शुक्रवार को 58,200 रुपए प्रति ग्राम था। शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 210 रुपए बढ़कर 58,410 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 कैरेट सोने का मूल्य आज 200 रुपए बढ़ा है। 22 कैरेट सोना शुक्रवार को भोपाल सराफा बाजार में 55,430 रुपए प्रति 10 ग्राम था। बढ़ोतरी के बाद आज यह 55,630 रुपए हो गया है।
चांदी का मूल्य भी स्थिर रहा
आज चांदी का मूल्य भी बढ़ा है। शनिवार को चांदी प्रति किलो 500 रुपए महंगी हुई है। नतीजतन, शुक्रवार तक प्रति किलो 70,000 रुपए बिक रही चांदी आज 70,500 रुपए मिलेगी।
सोने की शुद्धता को कैसे पता करें
सोने की शुद्धता को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) द्वारा हॉल मार्क दिया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर शुद्धता 99.9, 23 कैरेट 95.8, 22 कैरेट 91.6, 21 कैरेट 87.5 और 18 कैरेट 75.0 ग्राम लिखा है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का होता है, लेकिन कुछ लोग 18 कैरेट का भी सोना खरीदते हैं। 24 कैरेट से अधिक कैरेट वाले सोना शुद्ध नहीं होता है।
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या फर्क है?
24 कैरेट का सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट का सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे जिंक, तांबा, चांदी आदि मिलाकर जेवर बनाया जाता है। ध्यान दें कि 24 कैरेट का सोना नहीं बनाया जा सकता, इसलिए अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट का सोना बेचते हैं।