Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के मौके पर दिल्ली की इन जगहों का जरूर करे भ्रमण, भक्तिमय माहौल में हो जाएंगे लीन

कुछ ही दिनों में गणेश चतुर्थी आने वाली है इसके लिए केवल 10 दिन बचा हुआ है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति की प्रतिमा की पूजा की जाती है इस दिन सभी लोग पूजा पाठ में जुट जाते है। जगह-जगह गणपति जी के पंडाल सजाए जाते हैं। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो गणपति पूजा के दिन कई मंदिरों में भी जाते हैं। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में आपको गणपति जी के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे। जहां आप गणपति पूजन के दिन जा सकते हैं। मुंबई, नासिक, पुणे में गणपति पंडाल का भाव या मंदिर बनाया जाता है। लेकिन अगर आप दिल्ली एनसीआर के हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कहां पर जाएं।
दिल्ली में इन जगहों पर रखे जाते हैं गणपति
कनॉट प्लेस
दिल्ली में सबसे ज्यादा मशहूर जगह कनॉट प्लेस है। यहां पर लोग अक्सर घूमने आया करते हैं। शाम के समय यहां पर लोग कैसे में समय बिताने आते हैं। लेकिन अगर गणपति उत्सव की बात करें, तो कनॉट प्लेस में बेहद ही धूमधाम तरीके से यह है। उत्सव मनाया जाता है यहां पर भारतीय मूल के पुजारी गणेश की प्रतिमा की पूजा करते हैं।
अजमेरी गेट
दिल्ली के अजमेरी गेट पर भी गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप चाहे तो यहां घूमने आ सकते हैं। अजमेरी गेट की दीवार लाल रंग की होती है। यहां की सुंदर कलाकृति लोगों का मन मोह लेती है यहां पर गणपति उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है।
मयूर विहार
दिल्ली के मयूर विहार में गणपति उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। मंदिर की बनावट तमिल वास्तु कला पर की गई है इस मंदिर में गणपति जी को फूल नारियल केला और सेंधा चीनी चढ़ाया जाता है। अगर आप चाहे तो गणपति उत्सव के दिन यहां घूमने आ सकते हैं यहां पर बेहद ही रंगम आयोजन होता है।