home page

पिछले 30 साल से गांव में नही आया कोई मर्द भी कुंवारी लड़कियां हो रही प्रेग्नेंट, वजह जानकर तो आप भी नही करेंगे यकीन

विभिन्न प्रकार के लोगों और पहनावे के बारे में आपने सुना ही होगा. लेकिन आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे हिस्से से परिचित करवा रहे हैं 
 | 
FJ

विभिन्न प्रकार के लोगों और पहनावे के बारे में आपने सुना ही होगा. लेकिन आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे हिस्से से परिचित करवा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको आश्चर्य होगा। वैसे देखा जाए तो दुनिया भर में बहुत से लोग हैं जो अपनी अलग संस्कृति और रहन-सहन से अलग हैं। ऐसे लोगों की रिश्तो की परिभाषा भी अलग है। हम आज आपको साउथ अफ्रीका में एक गांव बता रहे हैं जहां महिलाएं शादी नहीं करती हैं लेकिन फिर भी गर्भवती होती हैं। अब आप ऐसे कैसे हो सकता है? तो चलिए हम पूरी बात बताते हैं।

आपको हैरत होगी कि साउथ अफ्रीका के इस गांव में तीन दशक से महिलाएं बिना मर्दो के रह रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वे गर्भवती हो रही हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि बिना मर्द के कोई औरत कैसे गर्भवती हो सकती है? आखिर गांव में महिलाएं अकेली क्यों रहती हैं और गर्भवती होने का कारण क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि गांव का नाम असल में उमोजा है क्योंकि पुरुषों को यहाँ आने से रोका गया है। यहां रहने की एकमात्र शर्त है कि महिलाएं और उनके बच्चे ही रह सकते हैं। ऐसे में पिछले ३० वर्षों में इस गांव में कोई पुरुष नहीं आया है।


यही नहीं गांव में खेलने कूदने वाले बच्चों को पिता का पता नहीं होता क्योंकि उनकी माँ अपने बच्चों की देखभाल अकेले करती है। कुछ सूत्रों का दावा है कि इस गांव में लगभग 200 से अधिक महिलाएं हैं। इस गांव में घने जंगल के बीच महिलाओं को अकेले रहने का कोई डर नहीं है। इसका कारण यह है कि यह गांव महिलाओं ने बसाया है।

 ब्रिटिश सैनिकों द्वारा बहुत सालों पहले आदिवासी महिलाओं को रेप किया गया था जब वे भेड़ और बकरी चरा रही थीं। ऐसे में रेप से पीड़ित पंद्रह महिलाओं ने पुरुषों से बुरी तरह से घृणा की थी और इससे तंग आकर उन्होंने पुरुषों से अलग अपनी दुनिया बनाई थी। आज इस गांव में 250 से अधिक महिलाएं अकेले रहती हैं।

यहां की लड़कियां ऐसे मां बनती हैं

यहाँ की लड़कियां जादू या चमत्कार से मां नहीं बनती। क्योंकि कोई भी महिला किसी भी पुरुष के बिना गर्भवती नहीं हो सकती। प्रकृति के इस नियम को पूरा करने के लिए, यहां पर रात के अंधेरे में मर्द जंगल में चोरी-छिपे आते हैं और कुछ युवा लड़कियां जंगल में उनके पास जाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाती हैं जब तक कि वह गर्भवती नहीं हो जाती। वह अपने बच्चे को जन्म देकर अकेले उसकी देखभाल करने लगती है जैसे ही वह मां बन जाती है। बच्चे को उसके पिता के बारे में भी नहीं बताया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार बाल विवाह, रेप और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं इस गांव में आकर रहती हैं। अब गांव में स्कूल भी खोला गया है जो बच्चों की पढ़ाई लिखाई को ध्यान में रखता है।