home page

किसान भाई इस चीज की खेती करके हर रोज कर सकते है हजारों में कमाई, सरकार की तरफ से भी मिलेगी मदद

आज देश के हर किसान पारंपरिक खेती से दूर हो रहा है। किसान खेती करने के बजाय फूलों की बागवानी और खेती से अधिक लाभ कमा रहे हैं।
 | 
किसान भाई इस चीज की खेती करके हर रोज कर सकते है हजारों में कमाई

आज देश के हर किसान पारंपरिक खेती से दूर हो रहा है। किसान खेती करने के बजाय फूलों की बागवानी और खेती से अधिक लाभ कमा रहे हैं। यूपी और महाराष्ट्र के कई किसान गन्ने की खेती करते हैं क्योंकि इससे पैसे मिलते हैं। लेकिन एक चीज की खेती करके आप गन्ने से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कई किसानों ने पारंपरिक खेती की जगह रजनीगंधा की खेती शुरू की है। बहुत से किसान इस खेती से लाखों रुपये कमाई कर रहे हैं। इसके लिए सरकार मदद कर रही है। सरकार इस पर सहायता देती है। साथ में खेती के लिए सुझाव देती है।

जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार रजनीगंधा की खेती करने वाले नए किसानों को 24 हजार रुपये प्रति किलो अनुदान देती है। हरियाणा में बहुत से किसान फूलो की खेती करके गेंहू या धान की जगह दूसरी फसलों की खेती करते हैं। किसान इससे प्रतिदिन बीस से तीस हजार रुपये कमाई कर सकते हैं।

विदेशी मांग

रजनीगंधा के फूलों की मांग भी पिछले कुछ वर्षों में बहुत बढ़ी है। भारत भी इन फूलों को थाईलैंड भेजता है। रजनीगंधा के कई प्रकार के फूल बाजार में मिलते हैं। हल्के और अच्छे फूल अलग किए जाते हैं। जिसमें अच्छे फूलों का अधिक खर्चा होता है।

राज्य सरकारों ने भी नए किसानों को ट्रेनिंग दी है। ताकि रजनीगंधा का उत्पादन बढ़ाया जा सके। जो अधिक से अधिक किसानों को लाभ देगा। साथ ही, हर राज्य में किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाता है ताकि किसानों को किसी भी खेती से संबंधित किसी भी परेशानी या प्रश्न का जवाब मिल सके।