home page

अरबपति होने के बाद भी शुद्ध शाकाहारी खाना खाता है अंबानी परिवार, जाने अंबानी परिवार का पसंदीदा फ़ूड

भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी रोज़ सुबह नाश्ते में पपीता का जूस और सेहत से भरपूर फल खाना पसंद करते हैं। साथ ही वे कई बार ब्रेकफास्ट में दलिया, दही और रोटी भी खाते हैं।लंच में मुकेश सूप और सलाद के साथ साधारण घर की रोटी और कोई भी हेल्दी सब्जी का सेवन करते हैं।
 | 
mukesh ambani family favourite food

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को कौन नहीं जानता। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं और एशिया के सबसे बड़े अमीर व्यक्ति भी कहे जाते हैं। इसके साथ हम आपको ये बताना चाहते हैं कि मुकेश अंबानी खाने-पीने के बड़े शौकीन है।

मुकेश अंबानी  का परिवार शुद्ध शाकाहारी खाना ही खाना पसंद करता है। मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को बड़े बड़े रेस्टोरेंट्स में जाने के बजाय मुंबई की सड़को का वड़ा पाव खाना पसंद है। बिजी जिंदगी से वक्त मिलते ही दोनों एक साथ साधारण शाकाहारी खाना खाते हैं। 

मुकेश अंबानी को कौन सा खाना ज्यादा पसंद है

जैसा कि हम सभी जानते हैं मुकेश अंबानी और उनके परिवार में जितने भी लोग हैं सभी खाने-पीने के बहुत शौकीन है। इतना ही नहीं हो खाने के साथ-साथ लोगों को खिलाने के भी शौकीन है। आपके मन में यह हो रहा होगा कि मुकेश अंबानी का सबसे पसंदीदा खाना क्या है तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मुकेश अंबानी को दुनिया भर की टेस्टी डिशेज छोड़कर घर की बनी दाल, रोटी, सब्जी और चावल ही सबसे ज्यादा पसंद हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी के परिवार के सभी लोगों को गुजराती खाना सबसे ज्यादा पसंद आता है।

mukesh ambani with wife

ये भी पढे:दुनिया के सबसे महंगे घर के पड़ोस में रहते है ये 5 अरबपति, जाने कौन है मुकेश अंबानी के पड़ोसी

मुकेश अंबानी नाश्ते और लंच में क्या खाते हैं।

भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी रोज़ सुबह नाश्ते में पपीता का जूस और सेहत से भरपूर फल खाना पसंद करते हैं। साथ ही वे कई बार ब्रेकफास्ट में दलिया, दही और रोटी भी खाते हैं।लंच में मुकेश सूप और सलाद के साथ साधारण घर की रोटी और कोई भी हेल्दी सब्जी का सेवन करते हैं।

उसके रात के खाने में मुकेश अंबानी अक्सर भात शाक खाना पसंद करते हैं।इसी के साथ मुकेश अंबानी को सड़क वाली चाट बेहद अच्छी लगती है। स्वाद के चटखारों के लिए मुकेश वडा पाव, पानी पुरी, टिक्की खाते हैं।

ये भी पढे:ख़रबूज़े से बीज निकालना आपको भी लगता है सबसे मुश्किल काम, ये तरीक़ा आज़मा लो चुटकियों में निकल जाएँगे बीज

मुकेश अंबानी का पूरा परिवार है शाकाहारी

आजकल बहुत कम लोग ऐसे हैं जो शाकाहारी है जानकारी के लिए आपको बता दे की मुकेश अंबानी नीता अंबानी और उनके तीनों बच्चे  शाकाहारी खाना खाना पसंद करते हैं।इंडियन के साथ मुकेश अंबानी के परिवार को थाई खाना भी अच्छा लगता है। मुकेश कई बार उनके साथ साथ नई नई शाकाहारी डिशेज ट्राई करते रहते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुकेश अंबानी को नई-नई शाकाहारी खाना अच्छा लगता है इतना ही नहीं उन्हें खाना बनाना भी अच्छा लगता है। इतने सारे नौकर चाकर होने के बावजूद भी कभी-कभी वह खुद खाना बनाते हैं।