जाने कौन है ये ख़ास शख़्स जिसपर Mukesh Ambani करते है खुद से भी ज़्यादा भरोसा, अंबानी ने गिफ़्ट में दिया था 1500 करोड़ का लग्ज़री बंग्ला

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियो में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दोस्ती निभाने में किसी से पीछे नहीं है। उनके बैंक बैलेंस के साथ साथ उनका दिल भी काफी बड़ा है। उन्होने अपने पूराने दोस्त और कर्मचारी को 1500 करोड़ रुपये का 22 मंजिला इमारत गिफ्ट की। उनके इन दोस्त महाशय का नाम है मनोज मोदी (Manoj Modi) जो न केवल रिलायंस के कर्मचारी है बल्कि मुकेश अंबानी के जिगरी दोस्त भी है। मुकेश अंबानी ने अपने इस खास दोस्त की शादी अपने घर में करवाई थी।
कौन हैं रिलायंस के मास्टर माइंड
1980 में मनोज मोदी (Manoj Modi) ने रिलायंस में अपने करियर की शुरुआत की। रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी, पेट्रोकैमिकल प्लांट, रिलायंस रिटेल(Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) में उनका बहुत ख़ास रोल है।
साल 2020 में फेसबुक के साथ हुई 43000 करोड़ रुपये की डील में इनका हाथ रहा। इसके अलावा साल 2010 में रिलायंस ने एयर डेक्कन के साथ जो डील हुई उसमे भी इनका रोल था। रिलायंस ने IT सेक्टर में आने का फैसला किया तब मनोज मोदी हर कदम मुकेश अंबानी के साथ खड़े रहे।
ये भी पढ़े: स्टेज पर वरमाला से पहले ही दूल्हा और दुल्हन के बीच शुरू हो गई हाथापाई, जमकर चले लात घूँसे
रिलायंस के अनऑफिशियल सीईओ
मनोज मोदी को रिलायंस में MM यानी मास्टर माइंड के कहा जाता है। लोग उन्हें अनऑफिशियल सीईओ मानते हैं। मनोज मोदी और मुकेश अंबानी कॉलेज साथ हैं। मनोज मोदी का जन्म मोदी 3 जुलाई 1957 को एक गुजराती परिवार हुआ था। उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचरल डिग्री हासिल की। यही उनकी मुलाकात मुकेश अंबानी से हुई। धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। पढ़ाई ख़त्म होने के बाद मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को भी अपने साथ बुला लिया।
मुकेश अंबानी ने अपने घर करवाई थी बेटी की शादी
साल 2016 में जब मनोज मोदी की छोटी बेटी भक्ति मोदी की शादी मुकेश अंबानी ने अपने घर में करवाई थी। भक्ति भी रिलायंस रिटेल में काम करती है। मनोज मोदी मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों आकाश, अनंत और ईशा अंबानी के मेंटर भी रहें। ऑफिस में उनकी सहल जरुर ली जाती है। अंबानी परिवार में उनकी बहुत इज्जत है।
3 पीढ़ियों ने साथ किया काम
मनोज मोदी ने मुकेश अंबानी के पिता के पिता के नेतृत्व में काम सीखा। उनके बाद उन्होंने मुकेश अंबानी के साथ काम किया। अब वो आकाश, अनंत और ईशा अंबानी के साथ भी काम कर रहे हैं।
मुकेश अंबानी ने गिफ्ट की 22 मंजिला इमारत
मुकेश अंबानी ने अपने दोस्त मनोज को 1500 करोड़ रुपये की एक 22 मंजिला इमारत तोहफे में दी है। मुंबई के नेपियन सी रोड पर स्थित इस बिल्डिंग का नाम वृंदावन रखा गया है। जो कि 1.7 लाख वर्ग मीटर में बनी हुई है।
जमीन से है जुड़े हुए मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर हैं। लेकिन उनके विजिटिंग कार्ड पर वो अपने पद का नाम तक नहीं लिखते न ही वो बोर्ड मीटिंग में शामिल होते हैं। मनोज मोदी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर पर नहीं है।