home page

क्या डंक मारने के बाद मधुमक्खी भी मर जाती है? जाने इसके पीछे की असली सच्चाई

हमारे देश में हर एक छोटे-बड़े जीव जंतु की महत्व होती है। जिसमें एक छोटे से छोटे कीड़े की महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन आज हम बात कर रहे हैं। 
 | 
क्या डंक मारने के बाद मधुमक्खी भी मर जाती है

हमारे देश में हर एक छोटे-बड़े जीव जंतु की महत्व होती है। जिसमें एक छोटे से छोटे कीड़े की महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन आज हम बात कर रहे हैं। मधुमक्खियां की जिनका असर होने और न होने से हमारी पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ता है। लेकिन इतना ही नहीं इससे हमारे मनुष्य जीवन को भी प्रभावित होता है। 

कहा जाता है कि मधुमक्खियां किसी को परेशान नहीं करती। लेकिन अगर आप उन्हें छोड़ते हैं, तो यह आपको डंक मार देती है। ऐसा आपने सुना ही होगा, कि यदि एक बार मधुमक्खी आपको डंक मार दे तो वह खुद भी मर जाती है। लेकिन क्या आपको लगता है कि यह पूरी सच्चाई है।

कितनी है मधुमक्खियां की प्रजातियां

सभी मधुमक्खियाँ डंक नहीं मारतीं। दुनिया भर में मधुमक्खियों की लगभग बीस हज़ार प्रजातियाँ हैं, लेकिन उनमें से सभी डंक नहीं मारतीं। स्टिंगलेस बीज़ यानी डंक रहित मधुमक्खियाँ या माइनिंग बीज़ नामक प्रजाति का डंक इतना छोटा होता है कि यह प्रभावी भी नहीं होता है।

कैसे बना होता है डंक

मधुमक्खियां को जानने वाले एक्सपर्ट का कहना है कि मधुमक्खियां इंसान हो या फिर कोई और स्तनधारी जीव इनको डंक मारने के बाद वह खुद भी मर जाती है। जिसका कारण उनकी डक की बनावट होती है। आपने ध्यान से देखा होगा तो मधुमक्खियां के डंक के पीछे साइड कांटे की तरह बना होता है। जो हमारे शरीर में जाकर चुभ जाती है और स्किन के अंदर से मधुमक्खी के डंक का निकलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है जो हमें नुकसान पहुंचती है। मधुमक्खी का डंक सहित प्रजनन अंग भी हमारे शरीर में टूट जाता है।