home page

दिल्ली का सबसे अनोखा बाजार जहां से 50 रुपए में खरीद सकते है बैग भरकर कपड़े, लगभग लोगों को नही पता होता

आज का ये आर्टिकल शॉपिंग करने वालों और खासकर लड़कियों के लिए  है लड़कियो के पास चाहे जितने भी कपड़े क्यों न हो पर कम ही लगते है। तो आज हम एक ऐसे बाजार की बात करने वाले है जो दिल्ली है और वहां 50 रुपए में थैली भर के कपड़े आ जायेंगे। ये बाजार सूरज उगने से पहले ही लग जाता है इसलिए इसे नाइट मार्केट कहते हैं।
 | 
दिल्ली का सबसे अनोखा बाजार जहां से 50 रुपए में खरीद सकते है बैग भरकर कपड़े

आज का ये आर्टिकल  शॉपिंग करने वालों और खासकर लड़कियों के लिए  है लड़कियो के पास चाहे जितने भी कपड़े क्यों न हो पर कम ही लगते है। तो आज हम एक ऐसे बाजार की बात करने वाले है जो दिल्ली है और वहां 50 रुपए में थैली भर के कपड़े आ जायेंगे। ये बाजार सूरज उगने से पहले ही लग जाता है इसलिए इसे नाइट मार्केट कहते हैं। ये  लाजपत नगर, सरोजिनी, जनपद या कमला मार्केट जैसे बाजारों में से कोई भी नही है। इस बाजार में 10-10 और 20-20 रुपए में भी आप कपड़े खरीद सकते है। 

यहाँ लगता है घोड़ा मंडी मार्केट

ये बाजार वेस्ट दिल्ली के रघुवीर नगर में लगता है। इस बाजार को घोड़ा मंडी मार्केट भी कहा जाता है। इस बाजार की खास बात ये है कि  लोग इस बाजार में शॉपिंग करने सुबह होने से पहले ही आ आते हैं। रात में ही दुकानदार यहां अपनी दुकानें लगाना शुरू कर देते है। सुबह होने के पहले बहुत सारे लोग यहां खरीदारी करने पहुंच जाते है।, यहां आपको कपड़े या कपड़े से बनी चीजें थोक के भाव में मिलती हैं।

इतने सस्ते मिलते हैं कपड़े

दिल्ली के सबसे सस्ते कपड़े यहां आपको मिल जाएंगे। आपको यहां 10 रुपए में पैंट, 20 रुपए में साड़ी, 60 रुपए में लहंगा, 20 रुपए में स्वेटर, 120 रुपए में कोट और 1 से 5 रुपए के बीच में टीशर्ट मिल जाती है। हील्स,पर्स और बाकी सामान भी आपको यहां मिल जायेगा। 

सेकंड हैंड कपड़े भी मिलते हैं

दिल्ली के सबसे सस्ते बाजार में आपको आपको सेकंड हैंड कपड़े भी मिल जाते है।  जी हां यहां आपको सेकंड हैंड कपड़ों भी मिलते है जो कि  बर्तन वाले या  फेरीवाले आपसे लेकर जाते है। उन्हीं कपड़ो को धोकर है बढ़िया से प्रेस करके बेचा जाता है।