home page

दिल्ली मेट्रो फिर बनी जंग का अखाड़ा,आंटी ने कपल को धक्का देकर बोला रुक तेरी..

दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़ा आम बात हो गई है। वास्तव में, मेट्रो के वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं
 | 
aunty-ladki-fight-in-metro-delhi-metro-another-video-goes-viral-couple-and-aunty-kalesh-over-guy-said-pagal-to

दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़ा आम बात हो गई है। वास्तव में, मेट्रो के वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। उधर किसी बात पर लोगों ने झगड़ना शुरू किया, और इधर यात्रियों ने लड़ाई को हल करने की बजाय उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

X माइक्रोब्लॉगिंग साइट और इंस्टाग्राम पर अब एक कपल और आंटी की बहस का वीडियो बहुत वाइरल हो रहा है। इस क्लिप में आंटी कपल से बहस करती नजर आती है, और बहस का मुद्दा यह है कि युवक ने आंटी को तू, और पागल बोल दिया। सफाई में, लड़का बताता है कि उसने आंटी को नहीं बल्कि अपनी साथी लड़की को पागल कहा था। आगे क्या कुछ हुआ वह आप वीडियो में खुद देख लीजिए। हालांकि वीडियो कब  फिल्माया गया था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है पूरा मुद्दा 

यह वीडियो बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रहा है। 6 सितंबर को, @TheAnuragTyagi नामक यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर यह क्लिप पोस्ट किया। दिल्ली मेट्रो - कैप्शन: लड़का और लड़की शांतिपूर्वक बैठे हुए थे। तब एक महिला आकर उन्हें हटने को कहती है,  लड़की जाने लगती है तो लड़का उसे 'पागल' बोलते हुए कहता है - तुम क्यों जा रही हो.. क्योंकि उस समय मेट्रो में बहुत सी सीटें खाली थीं। महिला को लगा कि लड़का उससे सब कह रहा, जिसके बाद उसने हंगामा मचा दिया।

तूने पागल कैसे कहा

1.57 मिनट के इस वीडियो में एक लड़की अपनी सीट से उठकर जा रही है। लड़के ने उसका हाथ पकड़ा है। जबकि दोनों के सामने खड़ी एक आंटी उसे धक्का देकर सीट पर बैठा देती है और अंग्रेजी में कहती है- मैं इसके खिलाफ शिकायत करूंगी। तब लड़का चिल्लाकर कहता है: क्या हुआ? लड़की कहती है कि आप बदतमीजी कर रहे हैं। फिर आंटी कहती है कि कि तूने पागल बोला और फिर सबक सिखाने की बात बोलते हुए अपने मोबाइल पर कुछ करने लगती हैं। मेट्रो में यात्री चढ़ते-उतरते रहते हैं, और यह बहस जारी रहती है। आंटी बीच -बीच में बहुत भद्दी भाषा बोलती है।