home page

दरांती लेकर खेत में गेंहु काटने पहुँचे रोहतक के DC, अनोखा अन्दाज़ देखकर हर कोई रह गया हैरान

लगातार बदलते मौसम के कारण किसानों  को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। पिछले कुछ दिनों में बेमौसम हुई बरसात के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
 | 
rohatak k dc khet me kar rahe kaam

लगातार बदलते मौसम के कारण किसानों  को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। पिछले कुछ दिनों में बेमौसम हुई बरसात के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गेहूं की फसल काटने का समय है सरसों की फसल कट चुकी है।

ऐसे मे हरियाणा रोहतक के डीसी एक अलग ही अंदाज में खुद ही खेतों में उतर कर खराती से गेहूं काटते हुए नजर आए। वे भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने पहुंचे थे।  तो जब उन्होंने किसानों को फसल काटते हुए देखा तो DC Dr. Yashpal  ने कार से नीचे उतरकर खुद भी उनकी मदद  के लिए हाथ बटाने लगे।  उन्होंने किसानों को उनकी मदद का आश्वासन भी दिया। 

डीसी ने खुद जाकर अपने स्तर पर लिया फसलों का जायजा 

DC Dr यशपाल ने बताया कि किसानों समय उनकी फसल का मुआवजा दे दिया जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया जहां भी जिसकी फसल खराब हुई है वहां निष्पक्ष रुप से गिरदावरी की जाएगी।  डीसी गांव धामड़ से जसिया जाते वक्त वे किसानों के बीच में गए तथा किसानों से उनकी फसलों के नुकसान के बारे में बातचीत की। 

जिले के अधिकारी खेतों में जाकर कर रहे हैं फसल का आकलन

बेमौसम बारिश से किसानो को बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों ने सरकार से मुआवजे  की मांग की है। वहीं सरकार की तरफ से गिरदावरी की मांग की गई है। इसलिए डीसी के आदेश पर जिले के अधिकारी खेतों में जाकर किसानों के नुकसान का आकलन कर रहे हैं। 15 अप्रैल तक इसकी रिपोर्ट तैयार हो जायेगी। 

निष्पक्ष होगा मूल्यांकन 

DC डॉ. यशपाल ने किसानों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन किसानों के साथ है। मुआवजे के संबंध में कोई परेशानी का सामना नहीं करना होगा। डीसी स्वयं जाकर खेतों का मुआयना कर रहे है और साथ ही उनके प्रशासन की पूरी टीम भी खेतों में गिरदावरी करने पहुंच रही है। जिसे मूल्यांकन निष्पक्ष होगा।