home page

आज इन 4 राशियों के जातकों को मिलेगी बिज़नेस में कामयाबी बस इन बातों का रखे ध्यान, जाने आज का राशिफल

 ज्योतिष में राशिफल बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों की भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजमर्रा में होने वाली घटनाओं का भविष्यकथन होता है। साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल सप्ताह, महीने और साल का भविष्यकथन होता हैं।  राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है
 | 
19 may ka shubh rashifal

19  मई राशिफल : ज्योतिष में राशिफल बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों की भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजमर्रा में होने वाली घटनाओं का भविष्यकथन होता है। साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल सप्ताह, महीने और साल का भविष्यकथन होता हैं। राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का भविष्यकथन होता है। तो चलिए जानते है, कैसा रहेगा आज 19 मई का दिन सभी राशियों के लिए; 

मेष राशि- किसी की मदद से आपके अधूरे काम पुरे होंगे। कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपका जीवनसाथी आपको और आपकी बातों को समझने का प्रयास करेगा, किसी बात में आपकी सलाह भी मांगेगे। करियर को लेकर कुछ नया करने की सोचेंगे। कुछ लोग आपसे खुश रहेंगे। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि- दाम्पत्यजीवन में सुधार आएगा।  कारोबार में पैसा डालने का विचार करेंगे। कुछ  नया करने जा मौका मिलेगा, जिससे कुछ नया सीखेंगे। दूसरों की मदद करेंगे। परिवारिक आय बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों से लाभ होगा। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। 

मिथुन राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। अधूरे काम पूरे होगें। मिलकर किए गए काम पुरे होगें। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नया सीखेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आज आप कोई नया काम करने की योजना बनाएंगे। 

कर्क राशि- आपका आप दिन व्यस्त रहेगा।  कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अपने सीनियर्स की सहायता से पूरा से करेंगे। आपके खास काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, वो आपकी बातों को समझेंगे। आपकी भौतिक सुख बढ़ेगा।  कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। कामों में दोस्तो की मदद मिलेगी।

सिंह राशि- पुरानी बातें सोचने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करेंगे। गुस्से पर कंट्रोल करें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, उनसे संभलकर रहें। निवेश में कोई नई सलाह मिलेगी। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा, आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

कन्या राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। नए कामों में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। लेखकों को कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। करियर में लाभ होगा। बच्चों की सलाह से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।  ऑफिस में आपकी तारीफ होगी, फिल्म से जुड़े लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। 

तुला राशि- आज का आपका दिन अच्छा रहेगा। सारे काम आज आपके  मन-मुताबिक होंगे। मनोरंजन पर पैसे खर्च हो सकते हैं। संतान पक्ष खुशखबरी मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। छात्रों प्रतियोगी परीक्षा का अच्छा परिणाम मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता प्राप्त होगी। 

वृश्चिक राशि- दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सोशल वर्क करने का मौका मिलेगा। प्रेमी कहीं घूमने जा सकते है। दाम्पत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। 

धनु राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से साथ दोस्ती मजबूत होगी। कारोबारियों को लाभ होगा। ऑफिस में अपनी राय रख सकते है। आर्थिक रूप से मजबूत होगें। परिवार आपका साथ देगा। की हॉस्पिटलिटी सेक्टर से जुड़े लोगों को आज उन्नति के नए अच्छे अवसर मिलेंगे।

मकर राशि- आज कोई कोई बड़ा या अलग काम न करें। किसी भी मामले को शांति से सुलझाएं। अपने परिवार के सदस्यों से साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें, जिससे कि सबसे साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे।  आपकी सेहत आज ठीक बनी रहेगी। आज कारोबार सामान्य बना रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के उपहार देने से आज का आपका पूरा दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि- आपका दिन आज शानदार रहेगा। आज आपकी आपकी कई सारी योजनाएं पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आज भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आज आपको सफ़लता होगी। जिसे आप पसंद करते हैं और जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, उसे अपनी दिल को बात करने के लिए दिन अच्छा है।

मीन राशि-  फिलॉसफी के स्टूडेंट्स का दिन अच्छा रहेगा। पूराने कार्यस्थल पर किया काम का अनुभव आपके काम आएगा। पैसों के मामलों में लाभ मिलेगा। ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सबकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज का दिन अच्छा बीतेगा।