टाइगर नट्स का सेवन करने से शरीर को होते है ड्राई फ्रूट से ज्यादा फायदे, शादीशुदा लोगों की तो हो जाएगी मौज

आजकल हर कोई सेहतमंद रहना चाहता है। इसके लिए पोषण युक्त आहार की तलाश में हर कोई रहता है। लेकिन आज हम आपको स्वस्थ रहने के लिए टाइगर नट्स के बेहतरीन फायदे के बारे में बताएंगे टाइगर नष्ट क्रीम रंग के होते हैं। इनमें अनेकों प्रकार के गुण पाए जाते हैं इनमें पोषक तत्व होता है। जोकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। टाइगर नट्स और ड्राई फ्रूट्स इन दोनों में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इससे पेट संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। टाइगर नट्स और ड्राई फ्रूट्स एक साथ मिलाकर खाने से सभी बीमारियों से निजात मिलती है। अगर आप इसे खा रहे हैं, तो छोटी मात्रा से अच्छी शुरुआत करनी चाहिए।
प्रोटीन का श्रोत
अगर आप टाइगर नट्स का सेवन कर रहे हैं तो इसमें प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। टाइगर नट्स में प्रति 100 ग्राम में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है। जोकि हमारे शरीर को फायदा पहुंचता है। वही ड्राई फ्रूट्स जैसे कि अंजीर काजू आदि इन सब में भी प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी होती है। 100 ग्राम अंजीर में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
फाइबर से भरपूर
यह पाचन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए फाइबर का अच्छा स्रोत है। प्रति 100 ग्राम टाइगर नट्स में लगभग 30 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है जैसे पाचन में सुधार, वजन नियंत्रण में मदद, रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर बनाए रखना आदि। फाइबर आंतों की गतिशीलता को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है। टाइगर नट्स में मौजूद उच्च फाइबर भोजन को धीमी गति से पचाने में मदद करता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।