Mukesh Ambani की बेटी की शादी में मेहमानों को खाना परोसते दिखा बच्चन परिवार, तस्वीरों को देख लोग उड़ाने लगे मजाक

Bollywood Stars Were Serving Food the Guests: अंबानी फैमिली कोई फंक्शन हो और वहां बॉलीवुड सितारे शिरकत न करें ऐसा हो ही नहीं सकता। अंबानी परिवार के फंक्शन में बॉलीवुड सितारों का आना जाना लगा ही रहता है। ईशा अंबानी की जब शादी हुई थी तब भी बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे वहां पहुंचे थे।
ईशा अंबानी की बहुत सी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिनमें ये भी देखा गया कि बॉलीवुड के बड़े सितारे बारातियों का खाना परोस रहे थे। जिसे देख उनके फैंस के मन में ये सवाल जरुर उठे होगें कि ये इन सितारों को ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी कि ये अंबानी परिवार के कार्यक्रम में बारातियों को खाना परोस रहे है। इस सवाल का जवाब अभिषेक बच्चन किस तरह दिया जानते है;
सेलेब्स ने लगाए ठुमके
साल 2018 में 12 दिसंबर को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुंबई में हुई थी। इनकी शादी और सगाई दोनों ही बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ सुपरस्टार्स ने अपनी डांस परफॉरमेंस दी थी।
ये भी पढे :दिल्ली में अब ट्रेन की तरह करवानी होगी बस की टिकट बुक, जाने यात्रियों को कैसा होगा सीधा फायदा
ये बॉलीवुड सेलेब्स हुए थे शादी में शामिल
ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। ईशा अंबानी बहुत ही रॉयल तरीके से हुई थी। शादी की छोटी बडी हर बात चर्चा का विषय बनी थी। शादी की पिक्चर्स भी खूब वायरल रही थी।
फैंस को हुई हैरानी
शादी की कुछ इन पिक्चर्स को देख कर लोगों को बड़ी हैरानी हुई। बॉलीवुड के बड़े बड़े सेलिब्रिटी शादी में बारातियों को खाना परोस रहे थे। जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स भी शामिल थे। ये सब देख कर इन सेलिब्रिटी के फैंस को तो हैरानी होनी ही थी।
अंबानी फैमिली की शादी में इतने सारे अच्छे सर्वेंट्स के होते हुए भी ऐसा क्या हुआ कि बॉलीवुड सेलेब्स को खाना पड़ रहा है। इस बात का जवाब दिया अभिषेक बच्चन ने।
अभिषेक बच्चन बढ़िया जवाब
ट्विटर पर सेलिब्रिटीज के फैंस उनसे जवाब मांग रहे थे। इसके जवाब में अभिषेक बच्चन ने बडा ही अच्छा और दिलचस्प जवाब अपने फैंस को दिया। अभिषेक ने एक ट्विटर करते हुए बताया कि, 'ये एक भारतीय परंपरा है, जिसे सज्जन घोट कहा जाता है। इस परंपरा में दुल्हन के परिवार के लोग दूल्हे के परिवार को अपने हाथों से खाना परोसकर खिलाते है।