home page

छोटी सी उम्र में ही करोड़ों की मालकिन है अमिताभ बच्चन की पोती, करोड़ों के बंगले से लेकर लग्ज़री गाड़ियाँ भी है लिस्ट में शामिल

आराध्या बच्चन एक लोकप्रिय बाल अभिनेत्री हैं। वह ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी हैं, और फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। हालांकि, आप शायद नहीं जानते होंगे कि 11 साल की उम्र में ही वह लाखों डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।
 | 
aaradhya bachchan enjoying with family

आराध्या बच्चन एक फ़ेमस चाइल्ड एक्ट्रेस हैं। वह ऐश्वर्या रॉय और अभिषेक बच्चन की बेटी हैं. आपको जानकारी के लिए बता दे की आराध्या बॉलीवुड के बिग बी यानिकी अमिताभ बच्चन की पोती है। शायद ही भारत में कोई ऐसा होगा जिसको अमिताभ बच्चन के बारे में ना पता हो। आज हम आराध्या बच्चन के बारे में कुछ ख़ास बताने वाले है क्योंकि आराध्या ने छोटी सी उम्र में ही करोड़ों की सम्पति बना ली है।

सबकी लाड़ली है आराध्या बच्चन

अभिषेक और ऐश्वर्या की इकलौती बेटी हैं आराध्या बच्चन। क्यूट सी स्माईल के साथ आराध्या काफ़ी बार ऐश्वर्या के साथ मीडिया के कैमरों में दिख जाती है। बिग बी की पोती क्यूटनेस और ख़ूबसूरती में ऐश्वर्या बच्चन की तरह है। आराध्या अपने फ़ैमिली में सबकी लाडली है. आराध्या बहुत बार सोशल मीडिया पर बिग बी के साथ मस्ती करती हुई दिख जाती है।

hy

पिता अभिषेक बच्चन से मिली है करोड़ों की लग्ज़री कारें

आपको जानकारी के लिए बता दे की उम्र में छोटी सी दिखने वाली आराध्या करोड़ों की मालकिन है। जी हाँ, आराध्या के पास कई महंगी कारे है। जिसमें से मिनी कूपर तो आराध्या को जन्म के वक्त अभिषेक बच्चन ने गिफ़्ट की थी और अभी थोड़े टाइम पहले ही अभिषेक ने आराध्या को ओडी A8 भी गिफ़्ट की। जिसकी क़ीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

अमिताभ बच्चन ने तोहफ़े में दिया करोड़ों का बंगला

अपनी पोती को गिफ़्ट देने के मामले में बिग बी भी किसी से पीछे नही है और कुछ टाइम पहले ही बच्चन साहब ने आराध्या को अपने घर जलसा के पीछे एक बंगला गिफ़्ट में दिया जिसकी क़ीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। वैसे दादा और पोती की जोड़ी देख कोई भी पिघल जाए।

hg

जाने आराध्या बच्चन की पढ़ाई

आराध्या की पढ़ाई को लेकर बात की जाए तो वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रही हैं। आराध्या के स्कूल के साथी अक्सर अपने स्कूल के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और आराध्या की तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं. हैरत करने वाली बात है की आराध्या के पास इतनी छोटी उम्र में ही करोड़ों की सम्पति गिफ़्ट में मिल चुकी है। जो कई बड़े बड़े एक्टरों के लिए भी सपने के बराबर है।