home page

हरियाणा में दिनभर भयंकर लू के बाद रातों को तेज गर्मी करेगी परेशान, हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम की ताजा भविष्यवाणी

हरियाणा में रविवार को लोगों को दिन से ज़्यादा रात गर्म महसूस हुई | हरियाणा में औसतन दिन के तापमान में कोई ज्यादा उतार नहीं देखा गया।  लेकिन में तापमान में  2.4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। सिरसा में रात का ताममान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।  न्यूनतम तापमान वहां 28.4 डिग्री दर्ज हुआ।आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा सोमवार के लिए हरियाणा में 10 जिलों के लिए धूल भरी आंधी और बादल गरज चमक का येलो अलर्ट ज़ारी किया गया है। 
 | 
हरियाणा में दिनभर भयंकर लू के बाद रातों को तेज गर्मी करेगी परेशान

हरियाणा में रविवार को लोगों को दिन से ज़्यादा रात गर्म महसूस हुई | हरियाणा में औसतन दिन के तापमान में कोई ज्यादा उतार नहीं देखा गया। लेकिन रात में तापमान में  2.4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। सिरसा में रात का ताममान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।  न्यूनतम तापमान वहां 28.4 डिग्री दर्ज हुआ।

आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा सोमवार के लिए हरियाणा में 10 जिलों के लिए धूल भरी आंधी और बादल गरज चमक का येलो अलर्ट ज़ारी किया गया है। जिनमें ये जिले शामिल है, जिलों में कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और जींद शामिल है।

ये भी पढे :सरसों के तेल के दामों में भारी गिरावट आने से लोगों में ख़ुशी की लहर, राशन की दुकानों के बाहर लगी लंबी लाइन, जाने क्या है आज का ताज़ा रेट

रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में चली आंधी

महेंद्रगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहां आज तापमान में  3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रेवाड़ी, नारनौल और महेंद्रगढ़ में शाम को धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। आईएमडी द्वारा यहां देर रात तक ओलावृष्टि और आंधी, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के मेवात में ताममान 42.5 डिग्री जो  सबसे गर्म रहा। हालांकि यहां का तापमान में कल के मुकाबले 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हिसार शहर में भी रविवार को ताममान बहुत गर्म रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 42.4°C दर्ज किया गया।

ये अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। हरियाणा में अगले तीन दिन में ताममान ने 2 डिग्री तक की  गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसमे बाद कोई बड़ा नहीं बदलाव नहीं होगा।

ये भी पढे :शादी के लड़की देखने जा रहे है तो इन 4 बातों पर कर लेना गौर, वरना ज़िंदगीभर होता रहेगा पछतावा

रात का तापमान बढ़ा

हरियाणा में अब राते और ज्यादा गर्म होने लगीं है। 24 घंटे के भीतर रात के तापमान में  2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिरसा में शनिवार रात का तापमान 28.4 डिग्री रहा, जिसमे 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं गुरुग्राम की बात करें तो यहां रात का तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया,जो कि सबसे कम था। हरियाणा में शनिवार की रात को प्रदेश के करीब 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ज्यादा रहा। 

ये भी पढे :चक्रवात मोका के कारण इन राज्यों में आंधी के साथ होगी बरसात, जाने मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी

कई जिलों में अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट

अंबाला और यमुनानगर में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की हुई है, वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 4 जगहों पर तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इनमें महेंद्रगढ़ में 3.6 डिग्री, नारनौल में 2.5 डिग्री, फतेहाबाद में 2 डिग्री, बालसमंद (हिसार) में तापमान में 3.1  की गिरावट दर्ज की गई।