home page

क़ानून के मुताबिक़ किसको मिलता है VIP और VVIP का दर्जा, जाने मिलने वाली सिक्योरिटी क़ैसे होती है डिसाइड

आपने कई बार सुना होगा VIP और VVIP गेस्ट। वीआईपी और वीवीआईपी लोगों को देश काफी अच्छा सम्मान मिलता है और उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया जाता है। ये भी सुना होगा कि वीआईपी और वीवीआईपी लोगों उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। कोई भी कार्यक्रम और समारोहों में उनके लिए अलग से द्वार बनाए जाते और दी लिए सीट रिजर्व रखी जाती हैं। 
 | 
know diffrence between vip and vvip

आपने कई बार सुना होगा VIP और VVIP गेस्ट। वीआईपी और वीवीआईपी लोगों को देश काफी अच्छा सम्मान मिलता है और उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया जाता है। ये भी सुना होगा कि वीआईपी और वीवीआईपी लोगों उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

कोई भी कार्यक्रम और समारोहों में उनके लिए अलग से द्वार बनाए जाते और उनके लिए सीट रिजर्व रखी जाती हैं। वीआईपी क्षेत्रों में आम लोगों को घुसने नही दिया जाता। वीआईपी लोगों की सुरक्षा का भी ख़ास ध्यान रखा जाता है। राजनीति और सैन्य से जुड़े वीआईपी और वीवीआइपी लोगों को तो सुरक्षा गार्ड भी दिए जाते है।

वीआईपी और वीवीआईपी में अन्तर

वो लोग जिनका समाज को लोगों पर बहत ज्यादा प्रभाव होता है, या जिन लोगों पर जान का जान को खतरा बना रहता है उन लोगो को वीआईपी लोगों की कैटिगरी में डाला जाता है।  केंद्र में यह सुरक्षा ग्रह मंत्रालय और राज्य के विषय में ये राज्य सरकार तय करती है।

वीआईपी का मतलब है, बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति (Very Important Person), और वीवीआईपी का अर्थ है, बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण व्यक्ति (Very Very Important Person)। VIP लोगो को आम व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण होते है, और VVIP लोग VIP से भी ज्यादा महत्वपूर्ण व्यक्ति होते है। VIP व्यक्ति को किसी भी सामान्य व्यक्ति से ज्यादा सुविधाएं प्राप्त होती है, जबकि VVIP व्यक्ति को VIP से भी ज्यादा सेवाएं और सुविधाएं प्राप्त होती है।

भारत में VIP और VVIP के अंतर्गत ये लोग आते हैं - 

  1. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभाओं के अध्यक्ष, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, निगम पार्षद
  2. आईएएस, आईपीएस, आईसीएस, आईआरएस अधिकारी, तालुम/ग्राम पंचायत सदस्य, विभिन्न राजनितिक पार्टियों के नेता
  3. मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सेलिब्रिटी, मीडियाकर्मी और एडिटर्स

इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी

वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा से सम्बन्धित निर्णय इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी, गृह सचिव और गृह मंत्री की सदस्यता वाली एक समिति करती है। कई बार ऐसा होता है कि राज्य सरकार की सिफारिश पर भी कुछ लोगों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रदान की जाती है। कौन सा व्यक्ति वीआईपी है इस बात का आकलन उन लोगों को प्राप्त सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की संख्या पर डिपेंड करता है।

वीआईपी लोगों की सुरक्षा में 2 से 40 सुरक्षाकर्मी होते है। वीवीआईपी को एसपीजी और एनएसजी सुरक्षा प्रदान की जाती है और वीवीआइपी को Z+ की  सुरक्षा प्रदान की जाती है।