बैंक ATM में ग्राहक की सुविधा के लिए नही लगाया जाता AC, ज्यादातर पढ़े लिखे लोग भी नही जानते असली वजह

Why AC Is Installed In ATM: कैश निकालने के लिए आप लोग अक्सर ATM जाते रहते होगे और गर्मी में भी गए होगे। गर्मी में जब हम तपती धूप में बाहर पैसे निकालने जाते है तो ATM के अंदर जाते ही ठंडक और सुकून का अहसास होता है| AC लगा होने की वजह से ATM के अंदर अगर हमें कुछ वक्त ज्यादा भी लग जाए तो हमे फर्क नही पड़ता उल्टा अच्छा ही लगता हैं।
पर अगर वहीं ATM में AC नही लगाया जाता तो क्या होता? ATM के अंदर AC लगाने का एक ख़ास कारण भी होता है। ATM में एसी बस लोगों को आराम पहुंचाने के लिए ही नहीं लगाया जाता। इसके पीछे कारण कुछ और है। इस आर्टिकल में आज हम यहीं जानेंगे कि एटीएम मशीन में क्यों लगाया जाता है।
इसलिए लगाया जाता है ATM मे ACअकसर आपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर चलाते वक्त ये बात जरुर नोटिस की होगी कि, लगातार ज्यादा समय तक कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अगर चलाया जाता है तो वो हीट करने लगता है। ऐसा हर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ होता है। ऐसा ही कुछ ATM मशीन के साथ भी होता हैं।
चूंकि एटीएम भी एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो कि 24 घंटे चालू रहती है। ऐसे में लगातार ज्यादा समय तक चालू रहने से ये गर्म होकर खराब भी हो सकती है। जिससे न केवल लोगों को बल्कि बैंक वालो को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। और यही वजह है कि एटीएम के केबिन में एसी लगाया जाता है।:
लोगों को भी मिलती है राहत-
एटीएम मशीन के केबिन में एसी लगाने से एक साथ दो काम बन जाते है। AC लगाने से ATM मशीन खराब भी नही होती और लोगों को आराम और सुकून भी मिलता है। जब भी कोई व्यक्ति तेज़ धूप और गर्मी का सामना करके ATM केबिन में आता है तो उसे ठंडक का अहसास होता है और वो बिना किसी जल्दबाजी के आराम से कैश भी निकाल लेता है।