home page

Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: आज के दिन इन 4 राशि वालों के मिलेगी नौकरी और कारोबार में सफलता, पढ़े सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों की भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष एवं सनातन धर्म में राशिफल का विशेष महत्व है। आज दिन रविवार, तारीख 20 मई है। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा और कई राशि के लोगों को आज के दिन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
 | 
21 may ka shubh rashifal hindi me

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों की भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष एवं सनातन धर्म में राशिफल का विशेष महत्व है। आज दिन रविवार, तारीख 20 मई है। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा और कई राशि के लोगों को आज के दिन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी को आज व्यापार में लाभ और किसी को जानी उठानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते है कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशियों के लिए। चलिए जानते है आज का मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल;

मेष राशि

काम में अच्छा प्रदर्शन करने से इसका असर आपके करियर पर नजर आयेगा। बड़े बूढ़ों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखेंगे। जीव विज्ञान के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने रहने वाला है। आज के दिन में राशि वालों को उनके शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आपके माता-पिता से संबंध अच्छे होंगे।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोग आज कोई व्यापारिक यात्रा कर सकते हैं। आज आपका भाग्य आपका साथ देगा। आज आप अपने जीवन को लेकर नई योजनाएँ बना सकते हैं। आज के दिन आप किसी भी जरुरी कागजात पर अपने हस्ताक्षर भूल कर भी न करें। किसी से आर्थिक लेन-देन भी आज सोच समझकर ही करें। 

मिथुन राशि 

आज के दिन मिथुन राशि वालो का स्वास्थ्य पहले से और बेहतर होगा। आज आपको आपके करियर में सफलता अवश्य ही मिलेगी। आज आपके घर के बड़ो का आपको सहयोग  प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े काम के लिए आपको आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके परिवार में आज आपके अच्छे गुणों को सराहा जायेगा। इससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा।

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों को आज उनके व्यवसाय में m लाभ मिलेगा। मातहतों का आज आपको सहयोग मिलेगा। व्यवसाय की पार्टनरशिप भी स्थिर बनी रहेगी। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के बाद ही आप वहां के विरोधियों पर काबू पा सकेगें। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ ज्यादा बिगड़ सकता है जिसकी चिंता आपको सताएगी। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालो के करियर के लिए आज का दिन अच्छा हैं। आज के आप अपने सभी काम बहुत अच्छे से पूरे करने में सफल होंगे। आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आपके जीवनसाथी को अचानक हो कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने लगेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज अपने रिश्तों पर  ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके नए विचार मूर्त रुप लेंगे। आज घर और कार्य स्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को साझा करने की जरूरत है। 

तुला राशि

तुला राशि वालो को आज अपने मान सम्मान बढ़ाने के लिए कई मौके मिलेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के प्रयास करेगें। आप आज किसी प्रकार की घर या बाहर या कार्यस्थल की राजनीति में शामिल हो सकते हैं। लेकिन इन सब में आपका बहुत सारा समय बर्बाद भी हो सकता है। आज घर में कोई मेहमान भी आ सकता है। 

वृश्चिक राशि

आज के दिन वृश्चिक राशि के लोग किसी मनोरंजन और दर्शनीय स्थलों पर जा सकते है। आज का इन आपके लिए शुभ है। आप आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नई योजनाओं के लिए आज का दिन शुभ है। आप नौकरी या व्यापार में स्थिरता लाने के लिए आपको आज ज्यादा परिश्रम करने की जरुरत है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत खास है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। किसी काम में सफलता हासिल करने के लिए आज आपको मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके रिश्तों में आज नयापन आएगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के धन में आज वृद्धि होगी और उनकी स्थिति सुधरेगी। अपको आज सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेने के अवसर मिलेंगे। आज के दिन सामाज में  आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। आपकी संतान की प्रगति होने से आज आप खुश रहेगें। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालो को आज उनके करियर के  बड़ी सफलता हासिल होगी। आज के दिन कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होगी जो आपकी हर संभव मदद करेंगे। आपके अपने भी आपका पूरा साथ देंगे।  बिजनेसमैन को भी उनके काम में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ देगा। कठिन से कठिन समस्याओं का हल निकलेगा। रुके हुए काम या प्रोजेक्ट का काम गति पकड़ेगा। आपकी लंबी यात्रा भी सफल होगी। व्यावसायिक रूप से आज का आपका दिन शुभ है।