home page

Aaj Ka Rashifal 20 May 2023: जाने शनिदेव का ये दिन किन राशियों के लिए होने वाला है लाभदायक, पढ़े मेष से मीन राशि का आज का राशिफल

आज 20 मई दिन शनिवार का है, आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ राशियों को उनके कारोबार में लाभ होगा। कुछ राशियों को आज उनके कार्यक्षेत्र में उन्नति और आर्थिक लाभ होगा। कुछ राशियों को आज के दिन अपने  स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। तो चलिए जानते है
 | 
20 may ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 20 May 2023: आज 20 मई दिन शनिवार का है, आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ राशियों को उनके कारोबार में लाभ होगा। कुछ राशियों को आज उनके कार्यक्षेत्र में उन्नति और आर्थिक लाभ होगा। कुछ राशियों को आज के दिन अपने  स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। तो चलिए जानते है आज यानी 20 मई का मेष से लेकर मीन राशि तक जा राशिफल विस्तार से कि क्या अच्छा और बुरा हो सकता है इन राशियों के लोगो के साथ;

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आज व्यापार में आपको नए पार्टनर मिल सकते है। न्याय और कानून संबंधी कामों में न्यायलय में विजय प्राप्त होगी। आज आपको आपकी पत्नि और परिवार दोनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको आपके अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगो के कामों में आज अड़चने आ सकती है। कोई भी नया काम अभी  शुरू न करें। आज आपका आपके  परिवार के सदस्यों से वाद-विवाद बढ़ सकता है। आज आप किसी अपने से बहुत समय बाद मिलेंगे। करोबार में नए अवसर प्राप्त होगें। आज अपको आपके मित्रों  का सहयोग भी प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज अपने  स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है, जिसकी वजह से आपका मन कुछ अशांत सा रहेगा। आज कोई नया काम शुरु न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बेकार का के वाद-विवाद न करे। आज आपके साथ कोई अकास्मिक दुर्घटना घट सकती है, इसलिए सावधान रहें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का मन आज उनके अपनो से उनके व्यवहार के कारण कुछ खिन्न रहेगा। आज आपके व्यापार में कोई परेशानी आ सकती है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल जायेगा। जिससे आप बहुत ज्यादा उम्मीद लगाए हुए है वो आज आपको धोखा दे सकता है। पत्नी से वाद विवाद को भी रहा था वो आज खत्म हो जायेगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालो का आज का दिन मंगलमय रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपके विरोधी आपसे परास्त होंगे और पूराने मतभेद ख़त्म हो जायेंगे। आज आप कोई  निवेश कर सकते हैं, किसी खास इंसान से मुलाकात होगी। जो आगे आपके काम आएगा। 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों का आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा, आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी परेशान रहेगें। व्यापार में कोई बडा निर्णय ले सकते है। आज आपके परिवार में किसी वजह से बाद विवाद की स्थिति बनी रहेगी, जिसके वजह से आप आज थोड़े परेशान रहेगे। अपनी जबान पर आज कंट्रोल रखे।

तुला राशि 

तुला राशि वाले आज कहीं बाहर न जाए। आज आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज के दिन आपकी पत्नी की तबियत बिगड़ सकती है। वाहन चलाते हुए सावधान रहें। परिवार के किसी सदस्य से मदद मिलेगी। व्यापार में किसी नए कार्य की रूप-रेखा तैयारी कर सकते है। आज आपको आपके मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज थोड़ा सावधान रहें। आप आज किसी वाद विवाद में फंस सकते हैं। आपको किसी षडयंत्र में भी फसाया जा सकता है इसलिए थोड़ा सावधान रहें। काम में ज्यादा भागदौड़ की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। करोबार में पार्टनर से धोखा खा सकते है। आपके लिए आज कोई बड़ा लेन-देन करना अच्छा नहीं है।

धनु राशि

धनु राशि वाले आज नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आज आप कुछ अच्छे लोगों से मिल सकते है। नौकरी में आज आज आपको मिलेगा। पुराने वाद विवाद मतभेद से आज आप मुक्त हो जायेंगे। परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते है। आज के दिन आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना रखें नही तो आज आपका  स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज किसी लम्बी यात्रा पर निकल सकते है। व्यापार या नौकरी में उच्च अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है। व्यापार मेंआज आप किसी को भी  उधार न दें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोग आज अपने किसी अपने की बातों से अपमानित महसूस करेंगे। आज आपके  व्यापार में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।  आज आपका कोई अपना आपके कारोबार में  विवाद की स्थिति पैदा करेगा। आज आप कोई वाहन या घर आदि न खरीदे। वाद-विवाद से जितना हो सके दूर ही रहें। वाहन ध्यान से चलाएं। 

मीन  राशि 

मीन राशि वाले आज अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपका कोई बहुत पुराना काम  पूरा हो जायेगा। करोबार में आज आप कोई नया काम शुरू न करें। कार्य क्स्थल पर किसी पर ज्यादा भरोसा करना आपके लिए अच्छा नहीं है। अपने स्वास्थ्य का विषेश ध्यान दें।